Columbus

मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा - 'मैं बोल्ड हूं तो क्या गलत है?'

मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा - 'मैं बोल्ड हूं तो क्या गलत है?'

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में उन सभी आलोचकों और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उनके करियर, कपड़ों और निजी रिश्तों को लेकर लगातार उन्हें जज किया। 

एंटरटेनमेंट: पैपराजी और सोशल मीडिया ने बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ में काफी बढ़ोतरी कर दी है। स्टार्स अपने डेली रूटीन, ब्रांड प्रमोशन और छोटी-छोटी बातें भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते हैं, ताकि उनसे जुड़े रहें। लेकिन कभी-कभी इसके चलते स्टार्स सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं।

कुछ स्टार्स को हर समय कपड़ों, रिलेशनशिप्स या अन्य निजी मामलों के लिए ट्रोल किया जाता है। इनमें से ही एक नाम मलाइका अरोड़ा का भी है। उन्हें सोशल मीडिया पर अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते व ब्रेकअप को लेकर काफी ट्रोल किया गया। अब हाल ही में बॉलीवुड की 'मुन्नी' ने उन सभी को जवाब दिया, जो उन्हें गलत तरीके से लेबल करते हैं और उनके निजी जीवन पर टिप्पणी करते हैं।

मलाइका अरोड़ा का ट्रोलिंग से लेकर आत्मस्वीकृति तक का सफर

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस आइकन मानी जाती हैं। उनकी स्टाइल, बोल्डनेस और आत्मविश्वास कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। लेकिन इस चमक के पीछे एक लंबा संघर्ष भी रहा है। अरबाज खान से तलाक के बाद और अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार निशाना बनाया गया। कभी उनके पहनावे को लेकर, तो कभी उनके रिलेशनशिप्स को लेकर ट्रोल किया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, मेरे लिए शुरुआत में ये बहुत ही मुश्किल था, क्योंकि लोग ये बताते थे कि आपको कैसा होना चाहिए, कैसा नहीं होना चाहिए। मेरे करियर से लेकर कपड़ों और रिश्तों तक हर चीज के लिए जज किया गया। लेकिन जब मैंने खुद को बार-बार समझाना बंद किया, तब जाकर मुझे महसूस हुआ कि मैं आज़ाद हो गई हूं। आखिरकार आप जो अपने लिए नेरेटिव बनाते हो, वही मायने रखता है।

'मैं बोल्ड हूं तो क्या गलत है?' – मलाइका का बेबाक जवाब

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका को लेकर कई तरह की अफवाहें और आलोचनाएं सामने आईं। इसे लेकर उन्होंने कहा, मुझे कहा गया कि मैं बहुत बोल्ड हूं, बहुत मुखर हूं। सच कहूं तो मैंने इसे अपने लिए एक मुकुट की तरह पहन लिया है। अगर मेरी आवाज़ किसी को ज़्यादा लगती है, तो शायद वह मेरे लिए काफी नहीं है।

यह बयान न केवल आत्मसम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह उन लोगों के लिए भी संदेश है जो दूसरों की राय के आधार पर किसी को आंकते हैं। मलाइका ने यह भी स्वीकार किया कि खुद पर शक करना एक सामान्य मानव स्वभाव है। उन्होंने कहा, कभी-कभी मैं खुद से सवाल करती हूं। ऐसे दिन आते हैं जब मैं खुद पर ही संदेह करती हूं। लेकिन समय के साथ मैंने सीखा कि आलोचना को कैसे सही तरीके से लेना है। अब मैं इसे अपने मानसिक विकास का हिस्सा मानती हूं।

निजी जीवन की कहानी

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान खान है। लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद मलाइका ने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, जो कई वर्षों तक चर्चा का विषय रहा। हालांकि हाल ही में उनका ब्रेकअप हो चुका है।

इन निजी घटनाओं ने न केवल उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित किया, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल्स का निशाना भी बनाया। बावजूद इसके मलाइका ने हार नहीं मानी और खुद को मजबूत बनाते हुए समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया।

Leave a comment