फ्रेंच फ्राई, जिसे हम कभी 'फिंगर चिप्स', 'चिप्स' या 'आलू की फ्राई' के नाम से जानते हैं, दुनिया का सबसे चहेता स्नैक बन चुका है। चाहे आप मॉल में हों, मूवी देख रहे हों या किसी पार्टी में—फ्रेंच फ्राई हर जगह मौजूद होती है। 11 जुलाई को हर साल नेशनल फ्रेंच फ्राई डे मनाया जाता है। 2023 से इसे हर साल जुलाई के दूसरे शुक्रवार को मनाया जा रहा है। यह दिन उन कुरकुरी, सुनहरी आलू की स्टिक्स को समर्पित है जो हर उम्र के लोगों की पसंदीदा हैं।
फ्रेंच फ्राई का इतिहास
फ्रेंच फ्राई का नाम सुनते ही लगता है कि इनकी शुरुआत फ्रांस में हुई होगी, लेकिन सच्चाई कुछ और है। फ्रेंच फ्राई की कहानी बेल्जियम से शुरू होती है। सन् 1781 में एक पांडुलिपि में बताया गया कि जब सर्दियों में नदियां जम जाती थीं और मछली नहीं मिलती थी, तब गांव वाले आलू को मछली की तरह काटकर तेल में तल लेते थे। जब पहले विश्व युद्ध में अमेरिकी सैनिक बेल्जियम पहुंचे, उन्होंने इस डिश का स्वाद चखा। चूंकि बेल्जियन सेना फ्रेंच भाषा बोलती थी, सैनिकों को लगा कि वे फ्रांस में हैं। तभी से इस स्वादिष्ट डिश को 'फ्रेंच फ्राई' कहा जाने लगा।
दुनिया भर में फ्रेंच फ्राई के दिलचस्प वेरिएशन
1. पाउटीन (Poutine) – कनाडा से
फ्रेंच फ्राई, बीफ ग्रेवी और चीज़ कर्ड से तैयार यह वेरिएशन कनाडा का खास नाश्ता है। कुरकुरी फ्राईज के ऊपर जब क्रीमी ग्रेवी और मुलायम चीज़ डाली जाती है, तो उसका स्वाद जुबान पर चिपक जाता है।
2. बेकन-चीज़ फ्राई – अमेरिकन क्लासिक
अमेरिका में बेकन और चीज़ के बिना स्नैक अधूरा है। इस वेरिएशन में फ्राई के ऊपर बेकन, प्याज़, चीज़ और बीफ मिलाकर ओवन में हल्का पिघलाया जाता है। यह टेस्टी और फुल-ऑन नाश्ता बन जाता है।
3. ग्रीक फ्राई – मेडिटेरेनियन खुशबू
ग्रीस में फ्राई को ऑलिव ऑयल में फ्राई किया जाता है और ऊपर से गर्लिक सॉल्ट, ओरिगेनो और पनीर डाला जाता है। जो लोग ग्रीक स्वाद पसंद करते हैं, उनके लिए यह डिश परफेक्ट है।
4. ब्लैक ट्रफल और परमेसन फ्राई – रॉयल टच
अगर आप कुछ हटकर और लग्ज़री खाना पसंद करते हैं, तो यह ट्राय करें। ब्लैक ट्रफल्स की खास खुशबू और परमेसन चीज़ का टेस्ट मिलकर इसे एक शाही डिश बना देते हैं। इसे बीफ स्टेक के साथ खाएं और देखिए, सब आपकी प्लेट की तरफ देखेंगे।
फ्रेंच फ्राइज के साथ क्या खाएं?
'Steak Frites' एक फ्रेंच डिश है जिसमें फ्रेंच फ्राई और बीफ स्टेक साथ में परोसे जाते हैं। इस डिश के साथ अगर बेरनेज़ सॉस मिल जाए, जो अंडे की जर्दी, मक्खन और हर्ब्स से बनती है, तो स्वाद का मज़ा दोगुना हो जाता है। अगर आप इस फ्रेंच फ्राई डे पर कुछ खास करना चाहते हैं, तो स्टेक और फ्राईज परोसिए और मेहमानों को इंप्रेस करिए।
कैसे मनाएं नेशनल फ्रेंच फ्राई डे
1. फ्राई पार्टी रखें
अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर फ्राई पार्टी रखें। हर कोई अपना पसंदीदा फ्राई वेरिएशन लाए और सभी एक-दूसरे का स्वाद चखें।
2. फ्रेंच फ्राई रेसिपी ट्राय करें
इंटरनेट से ट्रफल फ्राई, ग्रीक फ्राई या पाउटीन की रेसिपी निकालें और घर पर खुद बनाएं।
3. डेकोरेशन और गेम्स
थोड़ा मजा बढ़ाने के लिए फ्राई थीम वाला डेकोरेशन करें और फ्रेंच फ्राई से जुड़े गेम्स रखें।
4. सोशल मीडिया पर शेयर करें
अपने स्पेशल फ्राई मोमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करें और #FrenchFryDay का इस्तेमाल करें।
क्या आप जानते हैं?
- अमेरिका में हर साल लगभग 4.5 बिलियन पाउंड फ्रेंच फ्राइज खाई जाती हैं।
- मैकडॉनल्ड्स अकेले ही रोज़ाना 90 लाख किलो फ्रेंच फ्राइज बेचता है।
- फ्राइज को नमक के साथ ही नहीं, बल्कि चॉकलेट सॉस, पीनट बटर या अचार के साथ भी खाया जाता है।
फ्रेंच फ्राइज सिर्फ एक स्नैक नहीं, एक भावना है! यह बच्चों की खुशी हो या बड़ों की भूख मिटाने का तरीका, फ्राईज सबका मन जीत लेती हैं। नेशनल फ्रेंच फ्राई डे 2025 को स्वाद, उत्साह और थोड़ी सी चटपटी मस्ती के साथ ज़रूर मनाएं। चाहे आप घर पर बनाएं या बाहर जाकर खाएं, इस दिन खुद को खुश करने का एक बेहतरीन बहाना है।