JioBlackRock Mutual Fund ने नए डेट फंड लॉन्च किए हैं: Low Duration Fund और Short Duration Fund। NFO 8-13 जनवरी 2026 तक खुला। ये फंड कम जोखिम में रेगुलर इनकम और शॉर्ट टर्म निवेश का अवसर देते हैं।
JioBlackRock MF: नए साल की शुरुआत में म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। निवेशकों के मजबूत रुझान को देखते हुए कई एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) एक के बाद एक नए फंड लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में अब JioBlackRock Mutual Fund ने दो नए डेट फंड मार्केट में उतारे हैं। इन फंड्स का उद्देश्य निवेशकों को रेगुलर इनकम और शॉर्ट टर्म निवेश के अवसर देना है।
इन दो फंड्स में पहला है JioBlackRock Low Duration Fund और दूसरा JioBlackRock Short Duration Fund। दोनों फंड्स का सब्सक्रिप्शन 8 जनवरी, 2026 से खुल गया है और निवेशक 13 जनवरी, 2026 तक इसमें पैसा लगा सकते हैं। इसके अलावा, फंड हाउस इसी महीने इक्विटी कैटेगरी में भी एक नया फंड लॉन्च करेगा।
फंड मैनजर्स और बेंचमार्क
इन डेट फंड्स का प्रबंधन अरुण रामचंद्रन, विक्रांत मेहता और सिद्धार्थ देब मिलकर करेंगे।
Low Duration Fund का बेंचमार्क Nifty Low Duration Debt Index A-I होगा, जबकि Short Duration Fund का बेंचमार्क Nifty Short Duration Debt Index A-II तय किया गया है।
फंड हाउस का मकसद है कि निवेशकों को रेगुलर इनकम का अवसर मिले, साथ ही पोर्टफोलियो की मैकॉले अवधि नियंत्रित रहे। ये फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं, जो कम जोखिम में नियमित रिटर्न हासिल करना चाहते हैं।
फंड में निवेश का तरीका
दोनों फंड्स में कुल एसेट का 0-100% हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाएगा। Low Duration Fund उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो थोड़े समय के लिए निवेश करके नियमित इनकम चाहते हैं। वहीं, Short Duration Fund उन निवेशकों के लिए है जो शॉर्ट टर्म निवेश से लाभ कमाना चाहते हैं।
लंपसम निवेश के लिए दोनों फंड्स में न्यूनतम निवेश ₹500 है। SIP निवेश के लिए भी न्यूनतम ₹500 का निवेश करना होगा, और इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में आगे निवेश किया जा सकता है। दोनों फंड्स में एग्जिट लोड शून्य रखा गया है।
JioBlackRock Low Duration Fund के विवरण
- फंड का नाम – JioBlackRock Low Duration Fund
- फंड टाइप – ओपन-एंडेड डेट फंड
- NFO ओपन डेट – 8 जनवरी, 2026
- NFO क्लोजिंग डेट – 13 जनवरी, 2026
- मिनिमम निवेश – ₹500
- एग्जिट लोड – 0
- बेंचमार्क – Nifty Low Duration Debt Index A-I
- रिस्क लेवल – Low to Moderate
- फंड मैनेजर – अरुण रामचंद्रन, सिद्धार्थ देब और विक्रांत मेहता
JioBlackRock Short Duration Fund के विवरण
- फंड का नाम – JioBlackRock Short Duration Fund
- फंड टाइप – ओपन-एंडेड डेट फंड
- NFO ओपन डेट – 8 जनवरी, 2026
- NFO क्लोजिंग डेट – 13 जनवरी, 2026
- मिनिमम निवेश – ₹500
- एग्जिट लोड – 0
- बेंचमार्क – Nifty SD Debt Index A-II
- रिस्क लेवल – Moderate
- फंड मैनेजर – अरुण रामचंद्रन, सिद्धार्थ देब और विक्रांत मेहता
फंड्स में खासियत
दोनों फंड्स निवेशकों को कम जोखिम में रिटर्न देने का विकल्प देते हैं। Low Duration Fund निवेशकों को कम अवधि के निवेश पर रेगुलर इनकम देता है, जबकि Short Duration Fund में निवेश 1 से 3 साल की मैकॉले अवधि के लिए किया जाएगा। इन फंड्स की खासियत यह है कि इनमें मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और डेट सिक्योरिटीज के मिश्रण से पोर्टफोलियो सुरक्षित रहता है।
JioBlackRock का नया इक्विटी फंड
जियोब्लैकरॉक इसी महीने इक्विटी कैटेगरी में भी नया फंड लॉन्च करने वाला है। इस फंड का नाम JioBlackRock Sector Rotation Fund रखा गया है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड होगा जो सेक्टर रोटेशन थीम पर काम करेगा। इसका उद्देश्य लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन करना है। फंड इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा।
JioBlackRock Sector Rotation Fund के विवरण
- फंड का नाम – JioBlackRock Sector Rotation Fund।
- फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी फंड।
- NFO ओपन डेट – 27 जनवरी, 2026।
- NFO क्लोजिंग डेट – 9 फरवरी, 2026।
- मिनिमम निवेश – ₹500।
- एग्जिट लोड – 0।
- बेंचमार्क – Nifty 500 TRI।
- रिस्क लेवल – Very High।
- फंड मैनेजर – साहिल चौधरी और तन्वी कचेरिया।










