देश में तेज हवाओं वाली शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, वहीं मौसम विभाग के आज के अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी को तीन राज्यों में फिर से बारिश की संभावना है और लोगों से इस दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
Weather Update: देश में भीषण शीतलहर और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तीन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है और उत्तर भारत के 25 जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों को।
उत्तर भारत में ठंड का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जनवरी से उत्तर भारत के कई जिलों में तापमान में गिरावट होगी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, झांसी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, टुंडला और अलीगढ़ में ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में सुबह के समय तेज हवा चलने की संभावना है। दिल्ली-देहरादून, यमुना, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी होगी।
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर, फिरोजपुर और बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और गुरुग्राम में ठंड का कहर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, धर्मशाला और बिलासपुर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड का मौसम
11 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। हवा की गति 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। शीतलहर वाले जिले हैं: प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, गाजियाबाद। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पटना, सिवान, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट होगी। पटना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड के हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में ठंड बढ़ेगी। देहरादून का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस होगा। नैनीताल में अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम
हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों जैसे किन्नौर, मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी है। मनाली में अधिकतम तापमान -1 डिग्री और न्यूनतम -16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर, जैसलमेर, पिलानी और लूणकरणसर में शीतलहर और तेज हवा की संभावना है। जयपुर में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
मध्य प्रदेश में दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, टीकमगढ़, सागर और अशोकनगर में तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में घने कोहरे की चेतावनी है। भोपाल में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस होगा। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, चंडीगढ़ और बठिंडा में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।












