भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस के लिए एक और खास तोहफा लेकर आए हैं। पवन सिंह का नया गाना 'प्यार में हैं हम' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और इसे सुनकर फैंस का रोमांच चरम पर है।
Pyaar Mein Hain Hum: पवन सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनका नया गाना 'प्यार में हैं हम' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने को रिलीज हुए केवल एक घंटे में ही 2 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह और पायल देव ने आवाज़ दी है, जबकि म्यूजिक भी पायल देव ने कंपोज किया है। गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। यूजर्स को पवन और जरीन की रोमांटिक केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।
'प्यार में हैं हम' गाना रिलीज
पवन सिंह और पायल देव की आवाज में गाया गया यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया। एक घंटे के भीतर इस गाने को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे, और फैंस के बीच इसकी चर्चा जोरों पर है। इस गाने के संगीत और बोल की तारीफ हो रही है। गाने का म्यूजिक पायल देव ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। गाने की धुन और रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने गाने की काफी तारीफ की। कुछ यूजर्स ने लिखा: 45 मिनट में 10 बार सुन चुके हैं, फिर भी मन नहीं भरा। ट्रेंडिंगस्टार को नंबर 1 पर ले जाना है। वॉइस किंग पवन भैया। ऐसा कोई शहर नहीं, जहां पवन सिंह का कहर नहीं… ये गाना भी 100 मिलियन तक पहुंच सकता है। पावर स्टार पवन सिंह भैया को दिल से शुक्रिया इस तरह का गाना देने के लिए। एक बार राजा बनने पर हमेशा राजा ही रहता है, पवन भैया वही राजा हैं। इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि गाने ने फैंस के बीच अपनी धाक जमा ली है।
पवन सिंह का करियर
पवन सिंह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीतिज्ञ, पार्श्व गायक और संगीतकार भी हैं। उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत संगीत समारोहों में हारमोनियम बजाकर और पर्दे के पीछे काम करके की थी। वे पार्श्व गायक के रूप में बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' में भी नजर आए थे। उनकी खासियत है कि वे अपने गानों में भावनाओं और रोमांस का अनोखा मेल प्रस्तुत करते हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लेते हैं। 'प्यार में हैं हम' भी उनकी इसी लोकप्रियता का जीता-जागता उदाहरण है।