Pune

सर्दी में थायरॉइड के हमले से बचें, योग और आयुर्वेद से करें बचाव

अगर आप थायरॉइड की समस्या से परेशान हैं, तो योग और आयुर्वेद आपकी मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन पारंपरिक और प्राकृतिक विधियों के जरिए थायरॉइड के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे ये उपचार इस बीमारी से निपटने में प्रभावी हो सकते हैं।

जानें कैसे योग और आयुर्वेद से मिलेगी राहत

क्या आप भी दिनभर ओवरथिंकिंग से परेशान रहते हैं सोचने की आदत तो अच्छी होती है, लेकिन जब यह ओवरथिंकिंग तक पहुंच जाए तो यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। आजकल के तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण लोग एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जो उनके शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही हैं।

ज्यादा तनाव लेने से ब्लड प्रेशर, शुगर और पाचन समस्याओं का खतरा तो बढ़ता ही है, इसके अलावा यह एक गंभीर बीमारी थायरॉइड का कारण भी बन सकता है। तनाव के कारण शरीर में कार्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे थायरॉइड ग्लैंड में सूजन जाती है और थायरॉक्सिन हार्मोन का उत्पादन प्रभावित होता है। थायरॉक्सिन के असंतुलित उत्पादन से हाइपो और हाइपर थायरॉइड जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। खासकर हाइपो-थायरॉइड के मरीजों को ठंड के मौसम में ज्यादा परेशानी हो सकती है, क्योंकि यह हार्मोन शरीर को गर्म रखने का काम करता है। जब इसका स्तर कम हो जाता है तो शरीर का तापमान घटने लगता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है।

यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि लगभग 60% थायरॉइड मरीजों को अपनी समस्या का सही पता ही नहीं चलता। इसलिए आज हम थायरॉइड के लक्षणों पर विस्तृत चर्चा करेंगे और यह जानेंगे कि योग और आयुर्वेद की मदद से इस बीमारी को किस तरह कंट्रोल किया जा सकता है।

थायरॉइड के लक्षण और नियंत्रण के उपाय

थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, और इसके लक्षण अक्सर अनदेखे रह जाते हैं। जानिए थायरॉइड के आम लक्षण जो इस बीमारी की ओर इशारा करते हैं।

थायरॉइड के लक्षण

·       अचानक वजन का बढ़ना या घटना

·       इर्रेगुलर पीरियड्स

·       उभरी हुई आंखें

·       हाई बीपी

·       ड्राई स्किन और हेयरफॉल

·       सुस्ती थकान

·       घबराहट और चिड़चिड़ापन

·       हाथों में कंपन

·       नींद की कमी

·       बालों का झड़ना

·       मसल्स पेन

थायरॉइड को कंट्रोल करने के उपाय

थायरॉइड को नियंत्रित करने के लिए कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप इस समस्या को कम कर सकते हैं।

·       नियमित वर्कआउट करें

·       सुबह एक कप एप्पल विनेगर पिएं

·       रात में हल्दी वाला दूध पिएं

·       सूर्य की हल्की किरणों में कुछ समय बिताएं

·       खाने में नारियल तेल का उपयोग करें

·       कम से कम 7 घंटे की नींद लें

थायरॉइड के लिए योग

थायरॉइड को नियंत्रित करने के लिए योग की मदद भी ली जा सकती है।

·       सूर्य नमस्कार

·       पवनमुक्तासन

·       सर्वांगासन

·       हलासन

·       उष्ट्रासन

·       मत्स्यासन

·       भुजंगासन

थायरॉइड में क्या खाएं

स्वस्थ और संतुलित आहार से थायरॉइड को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

·       अलसी

·       नारियल

·       मुलेठी

·       मशरूम

·       हल्दी दूध

·       दालचीनी

थायरॉइड में परहेज

थायरॉइड के रोगियों को कुछ खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।

·       चीनी

·       सफेद चावल

·       केक और कुकीज

·       ऑयली फूड

·       सॉफ्ट ड्रिंक्स

थायरॉइड से होने वाली बीमारियां

थायरॉइड के असंतुलन से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं।

·       प्रेग्नेंसी में दिक्कत

·       हार्ट की बीमारी

·       आर्थराइटिस

·       डायबिटीज

·       कैंसर

·       ओबेसिटी

·       अस्थमा

थायरॉइड के आयुर्वेदिक उपचार

आयुर्वेद के कुछ उपाय थायरॉइड को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

·       मुलेठी का सेवन फायदेमंद

·       तुलसी और एलोवेरा जूस

·       रोजाना त्रिफला 1 चम्मच

·       रात में अश्वगंधा और गर्म दूध

थायरॉइड को नियंत्रित करने के लिए योग, आयुर्वेद, और सही खानपान का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a comment