ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: नोवाक जोकोविच ने रचा नया कीर्तिमान, ग्रैंड स्लैम में 400वीं जीत का हासिल करने वाले बने पहले खिलाडी

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: नोवाक जोकोविच ने रचा नया कीर्तिमान, ग्रैंड स्लैम में 400वीं जीत का हासिल करने वाले बने पहले खिलाडी

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में टेनिस जगत के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का लगातार कमाल देखने को मिल रहा है। सर्बिया के जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में बोटिक वैन डी जैंड्सचल्प के साथ तीन सेट तक चले मुकाबले को 3-0 से जीतते हुए एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: टेनिस की दुनिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में ऐसा इतिहास रचा है, जो पहले किसी खिलाड़ी के लिए संभव नहीं हो पाया। सर्बिया के इस स्टार खिलाड़ी ने तीसरे राउंड में बोटिक वैन डी जैंड्सचल्प को 3-0 से हराकर ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 400वीं जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि टेनिस जगत में उनकी महानता को और भी मजबूती देती है।

जोकोविच का मुकाबला और जीत का सफर

तीसरे राउंड के मुकाबले में जोकोविच ने बोटिक वैन डी जैंड्सचल्प के खिलाफ पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में उन्होंने 6-4 की जीत दर्ज की। तीसरे सेट में मैच टाई-ब्रेकर तक गया, जिसमें जोकोविच ने 7-6 (4) से जीत हासिल कर ग्रैंड स्लैम में 400वीं जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही जोकोविच अब ग्रैंड स्लैम इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। इससे पहले इस लिस्ट में रोजर फेडरर का नाम था, जिनके पास कुल 369 ग्रैंड स्लैम जीतें थीं। राफेल नडाल 314 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ग्रैंड स्लैम इतिहास में शीर्ष खिलाड़ी

  • नोवाक जोकोविच: 400 जीत
  • रोजर फेडरर: 369 जीत
  • राफेल नडाल: 314 जीत
  • जिम्मी कॉनर्स: 233 जीत
  • आंद्रे अगासी: 224 जीत

जोकोविच की इस उपलब्धि ने उन्हें टेनिस इतिहास में अमर बना दिया है और यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। इसी टूर्नामेंट में जापान की चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने तीसरे राउंड से पहले खुद को वापस ले लिया। उन्हें मैडिसन इंग्लिस के खिलाफ खेलना था, लेकिन उन्होंने चोट के कारण मैच खेलने से मना कर दिया।

सोशल मीडिया पर अपने निर्णय का ऐलान करते हुए ओसाका ने लिखा कि पिछले मैच के बाद उन्हें अपने शरीर की एक ऐसी समस्या का ध्यान रखना जरूरी है, जिसका इलाज आवश्यक है। उन्होंने कहा, मैं आगे बढ़ने के लिए बहुत उत्साहित थी और यह सफर मेरे लिए बेहद मायने रखता है, इसलिए यहां रुकना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला है। लेकिन मैं और नुकसान का जोखिम नहीं उठा सकती ताकि कोर्ट पर वापसी कर सकूं।

Leave a comment