सुलतानपुर: बिजली बिल राहत योजना में पहले ही दिन 466 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

सुलतानपुर: बिजली बिल राहत योजना में पहले ही दिन 466 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

सुलतानपुर में बिजली बिल राहत योजना ने शुरुआत से ही अच्छा असर दिखाया है। योजना के पहले ही दिन जिले के विभिन्न डिवीजनों में कुल 466 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए अपना बकाया जमा किया। विभाग के अनुसार, इन उपभोक्ताओं से कुल 27.05 लाख रुपये की वसूली हुई है।

यह योजना बकायेदार घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। घरेलू श्रेणी में दो किलोवाट तक और व्यावसायिक श्रेणी में एक किलोवाट तक के उपभोक्ता इसके पात्र हैं। योजना के तहत सरचार्ज पूरी तरह माफ किया जा रहा है, साथ ही एकमुश्त भुगतान करने पर बकाया राशि में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। किस्तों में भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी मासिक किस्त के आधार पर 5 से 10 प्रतिशत तक राहत मिलेगी।

जिले के सभी 44 उपकेंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए, जहां उपभोक्ताओं ने आसानी से पंजीकरण कराकर लाभ उठाया। बिजली विभाग ने जनता से अपील की है कि राहत योजना की समय-सीमा समाप्त होने से पहले अधिक से अधिक लोग पंजीकरण कर अपनी देनदारी समाप्त करें।

Leave a comment