सुलतानपुर: रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना ने शहर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाये हैं। सुलतानपुर के देहली-चौकी क्षेत्र के भिखादास का पुरवा निवासी शीला तिवारी (पति राजेश कुमार) लगभग पाँच बजे वाक पर निकली थीं। घर से लगभग ५०० मीटर आगे बढ़ने के बाद बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका सामना किया।
बदमाशों ने पहले गले में लगी सोने की चेन खींचने की कोशिश की, जब महिला ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया एवं मुंह दबा दिया। उसके बाद चोरों ने पायल-कान, अंगूठी व कान के झुमके सहित जेवरात उतरवाकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। देहली बाजार चौकी प्रभारी राकेश ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है और टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।
यह वारदात एक ओर जहाँ पीड़िता और उसके परिवार के लिए चिंता का विषय बनी है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में रात-दिन बढ़ती असुरक्षा की भावना को और बढ़ा गई है।










