T20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलने हुए बाहर, काइल जैमिसन को मिला अवसर

T20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलने हुए बाहर, काइल जैमिसन को मिला अवसर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हेमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर काइल जैमिसन को न्यूजीलैंड स्क्वाड में शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एडम मिलने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में काइल जैमिसन को शामिल किया गया है, जो पहले ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में मौजूद थे। एडम मिलने को चोट साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एसए20 में लगी। वह इस लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम का हिस्सा थे। 

मैच के दौरान लगी चोट का स्कैन कराने पर पता चला कि यह गंभीर है। यही वजह है कि एडम मिलने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।न्यूज़ीलैंड टीम का यह झटका उन सभी क्रिकेट फैंस के लिए निराशाजनक है, जो मिल्ने की तेज गेंदबाजी और अनुभव को टीम में देखने के लिए उत्साहित थे।

काइल जैमिसन को मिला अवसर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एडम मिलने की जगह काइल जैमिसन को टीम में शामिल किया गया। जैमिसन पहले ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में टीम के साथ थे। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की कि जैमिसन का चयन तेज गेंदबाजी और अनुभव के आधार पर किया गया है। न्यूज़ीलैंड की टीम 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। कीवी टीम अपना पहला मैच 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

हेड कोच रॉब वॉल्टर का बयान

न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, हम सभी एडम मिलने की चोट से दुखी हैं। उन्होंने खुद को टूर्नामेंट के लिए तैयार रखने के लिए कड़ी मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए आठ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। यह उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण समय है, और हम उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

उन्होंने आगे कहा: यह अच्छी बात है कि काइल जैमिसन हमारे साथ भारत में है। वह हमारी तेज गेंदबाजी का अहम हिस्सा हैं। उनके पास शैली और अनुभव है, जो टीम के लिए लाभकारी साबित होंगे। वॉल्टर ने यह भी कहा कि टीम जल्द ही ट्रेवलिंग रिजर्व के रिप्लेसमेंट की पुष्टि करेगी।

Leave a comment