Columbus

Budh Gochar 2025: तुला राशि में बुध का गोच, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

Budh Gochar 2025: तुला राशि में बुध का गोच, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को बुध तुला राशि में गोचर कर चुके हैं, जो 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अवधि में विभिन्न राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव रहेगा। तुला, मिथुन, मेष और सिंह राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ है। बुध के गोचर के शुभ और अशुभ प्रभावों को संतुलित करने के लिए उपाय करना लाभकारी रहेगा।

Buddh Gochar 2025: 3 अक्टूबर 2025 की सुबह बुध तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो 24 अक्टूबर तक तुला में रहेंगे। इस गोचर के दौरान राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। तुला, मिथुन, मेष और सिंह राशि वाले लोग विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अन्य राशियों के लिए सतर्कता जरूरी है। बुध का गोचर जीवनसाथी, करियर, स्वास्थ्य, आय और परिवार जैसे कई क्षेत्रों में असर डालता है। ज्योतिषाचारियों के अनुसार शुभ फल पाने के लिए उपाय और मंत्रों का पालन लाभकारी होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर सातवें घर में है। यह घर जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़ा है। इस अवधि में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कोर्ट-कचहरी के मामले में आपके पक्ष में परिणाम आएंगे। साथ ही, आपका संचार और कलम की ताकत महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद करेगी।

उपाय: हरे मूंग का दान करना शुभ रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए बुध का गोचर छठे घर में है। यह घर मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से संबंधित है। इस गोचर के दौरान व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य विशेषकर आंखों पर ध्यान देना आवश्यक है।

उपाय: घर की महिला बाएं हाथ में चांदी का छल्ला पहनें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर पांचवें घर में है, जो संतान, बुद्धि और रोमांस से जुड़ा है। इस समय समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाने से शुभ फल मिलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध चौथे घर में गोचर कर रहा है। माता-पिता का सुख मिलेगा, सरकारी कार्यों में लाभ होगा और आय में वृद्धि के संकेत हैं।

उपाय: ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:’ मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर तीसरे घर में है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा।

उपाय: रात को हरे मूंग भिगोकर सुबह जानवरों को खिलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध दूसरे घर में गोचर कर रहा है। व्यवसाय में लाभ होगा, बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और वाणी से कार्य में सफलता मिलेगी।

उपाय: चांदी का कोई भी आभूषण धारण करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध लग्न में है। मेहनत का फल मिलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और संतान के लिए भी लाभकारी समय है।

उपाय: हरे रंग की चीज़ों का दान करें और पहनने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध बारहवें घर में गोचर कर रहा है। इस दौरान किसी पर संदेह न करें और अपने वादों को पूरा करें। नया वाहन लेने से बचें।

उपाय: श्री गणेश की पूजा करें और किए वादों को पूरा करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्यारहवें घर में है। आमदनी बढ़ाने के प्रयास जारी रखें और व्यर्थ के खर्च से बचें। कुछ इच्छाएँ पूरी हो सकती हैं।

उपाय: मां दुर्गा को हरे रंग का दुपट्टा चढ़ाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध दसवें घर में है। कार्यस्थल में सम्मान मिलेगा, काम में सफलता और लगाव बनेगा।

उपाय: मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए बुध नवें घर में गोचर कर रहा है। भाग्य का पूर्ण साथ नहीं मिलेगा, मेहनत और प्रयास आवश्यक हैं। वादों को निभाना जरूरी है।

उपाय: हरे रंग की चीज़ों के उपयोग से बचें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध आठवें घर में है। स्वास्थ्य और बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी, मानसिक और शारीरिक फिटनेस बनी रहेगी।

उपाय: ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:’ मंत्र 11 बार जपें।

Leave a comment