दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिरसा ने कहा कि केजरीवाल औरंगजेब के चहेते हैं और उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने में अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया है।
AAP: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आप सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण बढ़ाने के लिए किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है।
इस दौरान सिरसा ने अरविंद केजरीवाल को अरविंद खान केजरीवाल कहकर संबोधित किया और उन्हें औरंगजेब का चहेता बताया। मंत्री ने इस मामले पर और भी कई गंभीर टिप्पणियां की हैं, जो विवाद का विषय बनी हैं।
जानबूझकर पराली जलवाने का आरोप
सिरसा ने दावा किया कि पंजाब में AAP सरकार किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे दिल्ली और एनसीआर का वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किसानों को मुंह ढककर पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसान खुद नहीं जलाना चाहते, लेकिन AAP के दबाव में इसे करना पड़ रहा है।
सिरसा ने यह भी आरोप लगाया कि यह कदम विशेष वर्ग को खुश करने के लिए उठाया गया। उन्होंने कहा कि AAP नेताओं ने दिवाली के समय पटाखों पर प्रतिबंध लगवाकर लोगों की आस्था को भी प्रभावित करने की कोशिश की।
AQI आंकड़ों पर सवाल
दिल्ली में दिवाली के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों को लेकर भी सिरसा ने AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2023 में दिवाली वाले दिन AQI 218 था, जो अगली सुबह 301 पहुंचा, यानी 83 अंक की बढ़ोतरी। 2024 में दिवाली वाले दिन AQI 328 था और अगले दिन यह 360 पहुंचा।
लेकिन 2025 में, जब पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं था और लोग अपनी परंपरा के अनुसार दिवाली मना रहे थे, तब दिवाली वाले दिन AQI 345 से अगले दिन 356 तक बढ़ा, यानी सिर्फ 11 अंक की बढ़ोतरी। सिरसा ने इसे लेकर कहा, महज 11 अंकों की बढ़ोतरी है, इसमें क्या दिक्कत है? लोग अपनी आस्था और परंपरा के अनुसार त्योहार मना रहे हैं।
दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप
सिरसा ने AAP और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने 27 साल की बीमारी दिल्ली को दे दी है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 27 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाया, हजारों इलेक्ट्रिक बसें चलाईं और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को दोबारा शुरू किया। सिरसा ने कहा, अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली को ब्रिटिशर्स से भी ज्यादा लूटा है। उन्होंने जानबूझकर शहर की स्वच्छता और पर्यावरण की स्थिति को बिगाड़ा।"
सिरसा ने AAP पर धर्म को राजनीति में घसीटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, AAP जानबूझकर धर्म को बीच में ला रही है। यह केवल एक धर्म विशेष को खुश करने के लिए किया जा रहा है। दीपावली को ब्लेम करना इस धर्म के पक्ष में काम करने जैसा है। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय बकरीद पर सड़कों पर कुर्बानी करेगा, तो केजरीवाल इसे रोकने का प्रयास नहीं करेंगे। इसका मकसद स्पष्ट है: धार्मिक भावना का राजनीतिक इस्तेमाल।
सिरसा ने केजरीवाल को 'अरविंद खान केजरीवाल' कहा
इस पूरी बहस में सिरसा ने केजरीवाल को 'अरविंद खान केजरीवाल' कहकर औरंगजेब का चहेता बताया। उनका कहना था कि AAP और केजरीवाल का मकसद केवल विशेष वर्ग को खुश करना और धर्म के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना है। सिरसा ने कहा, जो लोग दिवाली मनाते हैं, उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। लेकिन AQI के आंकड़े खुद बोलते हैं कि पटाखे प्रतिबंधित रहने पर भी प्रदूषण ज्यादा नहीं बढ़ा। यह केवल धर्म के नाम पर राजनीति है।