डिजिफिल्मिंग और मिररो फिल्म्स ने वर्ल्ड मेनोपॉज डे, 18 नवंबर 2025 के मौके पर हिंदी फीचर फिल्म 'मी नो पॉज मी प्ले' का पहला पोस्टर जारी किया। यह फिल्म मेनोपॉज पर आधारित भारत की पहली फीचर फिल्म बनने जा रही है।
डिजिफिल्मिंग और मिररो फिल्म्स ने विश्व मेनोपॉज दिवस (18 अक्टूबर, 2025) पर एक अनोखी पहल की है। हिंदी फीचर फिल्म ‘मी नो पॉज मी प्ले’ का पहला पोस्टर जारी किया गया है। यह फिल्म मेनोपॉज यानी मासिक धर्म के स्थायी रूप से बंद होने के विषय पर आधारित भारत की पहली फीचर फिल्म होने जा रही है। इसे केवल सिनेमा ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फिल्म का उद्देश्य
फिल्म महिलाओं के जीवन के उस अनकहे चैप्टर पर रोशनी डालती है, जिस पर अक्सर समाज में बात नहीं होती। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, भावनात्मक बदलावों और आत्म-स्वीकृति पर खुलकर चर्चा को सामान्य बनाना है। ‘मी नो पॉज मी प्ले’ लेखक और निर्माता मनोज कुमार शर्मा की प्रशंसित पुस्तक पर आधारित है। फिल्म महिलाओं के हॉर्मोनल बदलाव, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक धारणाओं को स्क्रीन पर उजागर करेगी। साथ ही यह मेनोपॉज के आसपास फैले कलंक और गलत धारणाओं को तोड़ने का प्रयास भी करेगी।
रिलीज डेट
फिल्म 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी घोषणा विश्व मेनोपॉज दिवस पर की गई है, जो हर साल 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य मेनोपॉज और इससे जुड़ी स्वास्थ्य व कल्याण संबंधी चिंताओं पर जागरूकता बढ़ाना है। फिल्म का संदेश यह है कि मेनोपॉज केवल जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जिसे स्वीकार करना और इसके अनुभवों को समझना महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
काम्या पंजाबी का संदेश
फिल्म में काम्या पंजाबी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि फिल्म मेनोपॉज के कठिन दौर से गुजर रही महिलाओं के अनुभवों को प्रामाणिक तरीके से सामने लाती है। काम्या पंजाबी ने कहा, हर महिला इस फिल्म में अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा देखेगी। यह भावनात्मक ही नहीं, बल्कि वास्तविक फिल्म है। अब समय आ गया है कि हम मेनोपॉज के बारे में शर्म महसूस करने के बजाय गर्व महसूस करें।"
फिल्म में महिलाओं के साहस, आत्म-निरीक्षण और आत्म-खोज की यात्रा को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह कहानी हार्मोनल बदलाव, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक धारणाओं पर खुलकर संवाद करने का माध्यम बनेगी।
फिल्म के कलाकार
काम्या पंजाबी के अलावा फिल्म में कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं, जो नारीत्व और आत्म-स्वीकृति की विविध कहानियों को पर्दे पर जीवंत करेंगे। इनमें शामिल हैं:
- दीपशिखा नागपाल
- मनोज कुमार शर्मा
- सुधा चंद्रन
- एमी मिसोब्बा
- अमन वर्मा
ये सभी कलाकार अपने किरदारों के माध्यम से महिलाओं की भावनाओं, संघर्ष और स्वतंत्रता की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाएंगे।