Columbus

कौन बनेगा Gujarat BJP अध्यक्ष? पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम किया घोषित

कौन बनेगा Gujarat BJP अध्यक्ष? पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम किया घोषित

गुजरात बीजेपी में लंबे समय से अटकी हुई अध्यक्ष पद की नियुक्ति के लिए पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरह, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष का पद भी लंबे समय से रिक्त था, अब केंद्रीय मंत्री और गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

अहमदाबाद: बीजेपी में लंबे समय से अटकी हुई गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर अब गति आ गई है। पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में यह चुनाव होगा, जबकि पार्टी ने के लक्ष्मण को चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया है। फिलहाल केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल गुजरात बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन उनकी जगह कौन लेंगे, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

बीजेपी गुजरात संगठन के चुनाव अधिकारी उदय कानगड़ के अनुसार, नामांकन शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया और चुनाव का समय

बीजेपी गुजरात संगठन के चुनाव अधिकारी उदय कानगड़ के अनुसार, नामांकन शुक्रवार सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच दाखिल किए जाएंगे। यदि केवल एक ही उम्मीदवार नामांकन दाखिल करता है, तो निर्विरोध चुनाव संपन्न होगा। हालांकि, अगर एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन करेंगे, तो सक्रिय चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।

पार्टी ने दो दिन का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इस कार्यक्रम में नामांकन, सूचीबद्धता और संभावित चुनाव की प्रक्रिया शामिल होगी। फिलहाल, राजनीतिक हलचल तेज है और सभी की निगाहें अध्यक्ष पद पर लगी हैं।

सी आर पाटिल के बाद कौन बनेंगे नए अध्यक्ष?

केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल अभी तक गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष थे। अब उनके स्थान पर कौन जिम्मेदारी संभालेगा, इस सवाल ने सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टी इस बार ओबीसी वर्ग के किसी नेता को अध्यक्ष बनाने की संभावना तलाश रही है। अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चाओं में हैं।

  • जगदीश विश्वकर्मा – सहकारिता मंत्री और निकोल से विधायक, पंचाल समुदाय से।
  • मयंक नायक – राज्य सभा सांसद।

अन्य संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं: हर्षदगिरी गोस्वामी, पूर्व गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा, पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवु सिंह चौहान और बाबू भाई जेबलिया। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैकग्राउंड वाले किसी नेता को भी अध्यक्ष पद सौंपी जा सकती है। इस चुनाव में यह देखा जाएगा कि पार्टी किस दिशा में रणनीतिक बदलाव करना चाहती है।

गुजरात में नए अध्यक्ष की पहली परीक्षा निगम चुनावों में होगी। माना जा रहा है कि निगम चुनाव फरवरी तक संपन्न होंगे। राज्य के शहर और जिलों में कुल 52 स्थानीय संगठन टीमों का गठन अभी बाकी है। फिलहाल सभी संगठन पुराने अध्यक्ष की टीम से कार्यरत हैं।

Leave a comment