NTPC कोल-टू-SNG प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है, जिससे कंपनी की कमाई बढ़ने और आयातित LNG पर निर्भरता घटने की उम्मीद है। Motilal Oswal ने NTPC पर Neutral रेटिंग रखते हुए 370 रुपये का टारगेट दिया है।
NTPC Share: महारत्न कंपनी NTPC कोल-टू-SNG यानी कोयला-से-सिंथेटिक नेचुरल गैस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है। यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए कमाई का नया स्रोत बन सकता है और आयातित LNG पर निर्भरता को कम करेगा। Motilal Oswal की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम प्लांट लोड फैक्टर को बढ़ाएगा और गैस आधारित संयंत्रों की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार करेगा। हालांकि ब्रोकरेज ने एग्जीक्यूशन और वैल्यूएशन चुनौतियों को देखते हुए NTPC पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है।
370 रुपये का टारगेट
Motilal Oswal ने NTPC स्टॉक पर 370 रुपये का टारगेट रखा है, जो मौजूदा भाव 327 रुपये से लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा है। बीते एक साल में यह PSU स्टॉक करीब 10 प्रतिशत गिरा है और अपने 52 सप्ताह के हाई से भी 13 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। हालांकि लंबी अवधि में यह मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले पांच साल में शेयर 250 प्रतिशत और तीन साल में 90 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दे चुका है।
ब्रोकरेज की रिपोर्ट में मुख्य बातें
रिपोर्ट के अनुसार NTPC की योजना 5–10 मिलियन टन सालाना क्षमता वाला मेगा कोल-टू-SNG प्लांट लगाने की है। इससे गैस आधारित 4 GW क्षमता को स्थिरता मिलेगी और पीक डिमांड के दौरान बेहतर ग्रिड मैनेजमेंट संभव होगा। कंपनी मानती है कि SNG की लागत 10–12 डॉलर/mmBtu रहेगी, जो आयातित LNG की तुलना में प्रतिस्पर्धी है। अतिरिक्त SNG को उर्वरक और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को बेचा जा सकता है।
NTPC ने Q2FY26 में बताया कि उसका लक्ष्य 2037 तक क्षमता को 244 GW तक पहुंचाने का है। FY26, FY27 और FY28 के लिए क्षमता वृद्धि क्रमशः 9.8 GW, 9.6 GW और 10.5 GW तय की गई है। हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन गति उम्मीदों से धीमी रह सकती है और NGEL में वैल्यूएशन सुधार की गुंजाइश सीमित है।










