अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, जिन्हें भारत के प्रति गहरा सम्मान और प्रशंसा है, ने हाल ही में यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को दी गई धमकियों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि ट्रंप की हर टिप्पणी या धमकी का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।
World News: अमेरिकी सिंगर और भारत की प्रशंसक मानी जाने वाली मैरी मिलबेन ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे मित्र देश के साथ अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए। मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वह आगे बढ़ते रहें और भारत के सर्वोत्तम हित में देश की सेवा करते रहें।
इससे पहले राहुल गांधी की आलोचना को लेकर चर्चा में रही मैरी ने इस बार पीएम मोदी से यह भी कहा कि यूएस राष्ट्रपति ट्रंप की हर धमकी या बयान का जवाब देना जरूरी नहीं है।
मैरी मिलबेन का पीएम मोदी के प्रति समर्थन
मैरी मिलबेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे मित्र देश के साथ अनावश्यक तनाव पैदा नहीं करना चाहिए। उन्होंने लिखा, मुझे पता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि उन्हें भारत के प्रति अपने रवैये के बारे में गलत सलाह दी जा रही है। मैं इसके लिए राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना कर रही हूं।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को केवल भारतीय जनता के हितों और खुशियों पर ध्यान देना चाहिए और ट्रंप या अन्य नेताओं की धमकियों का तुरंत जवाब देने की आवश्यकता नहीं है। मिलबेन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को सीनेटर लिंडसे ग्राहम जैसे अप्रासंगिक मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उनका फोकस भारत के लंबे समय के हितों पर होना चाहिए।

ट्रंप और वैश्विक भू-राजनीति पर टिप्पणी
मैरी मिलबेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चेतावनी भी दी और कहा कि दुनिया के कई नेता, जैसे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, यह समझते हैं कि अमेरिका में नवंबर के मध्यावधि चुनाव तक केवल 10 महीने बचे हैं। उन्होंने लिखा कि अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर नियंत्रण कर लेते हैं, तो वैश्विक भू-राजनीति में एक नई बातचीत शुरू हो सकती है।
उनका मानना है कि ऐसे समय में भारत जैसे मित्र देशों के साथ अनावश्यक तनाव खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति ट्रंप भारत जैसी मित्र राष्ट्रों के साथ बेवजह के विवाद से बचेंगे।
पीएम मोदी के लिए मैरी मिलबेन का संदेश
पोस्ट के अंत में मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप आगे बढ़ते रहें। भारत के सर्वोत्तम हित में काम करते रहें। यही आपका मूल उद्देश्य है और इसके लिए ही आपको चुना गया था। इस बयान के जरिए अमेरिकी सिंगर ने भारतीय प्रधानमंत्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन दिया और अमेरिका-भारत संबंधों में स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।











