Columbus

महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐतिहासिक फैसला, सभी स्कूलों में संपूर्ण वंदे मातरम् गायन होगा अनिवार्य

महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐतिहासिक फैसला, सभी स्कूलों में संपूर्ण वंदे मातरम् गायन होगा अनिवार्य

महाराष्ट्र सरकार ने सभी स्कूलों में संपूर्ण 'वंदे मातरम्' गायन अनिवार्य कर दिया है। 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक विशेष अभियान और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को गीत का इतिहास और राष्ट्रीय महत्व समझाया जाएगा।

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के संपूर्ण गायन को अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस ऐतिहासिक गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है। अब तक अधिकांश विद्यालयों में केवल 'वंदे मातरम्' के पहले दो पद ही गाए जाते थे, लेकिन अब पूरे गीत को विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच गाया जाएगा।

31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक विशेष अभियान

सरकार ने निर्देश दिया है कि 31 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक राज्य भर के सभी विद्यालयों में 'वंदे मातरम्' के संपूर्ण गायन का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे और बच्चों को इस राष्ट्रगीत का ऐतिहासिक महत्व समझाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने और राष्ट्रीय इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विद्यालयों में प्रदर्शनी का आयोजन

सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि स्कूलों में 'वंदे मातरम्' के इतिहास और रचना के संदर्भ में प्रदर्शनी आयोजित की जाए। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को गीत की पृष्ठभूमि, इसके रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान और गीत का महत्व बताया जाएगा। इससे छात्रों को राष्ट्रीयता और देशभक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शैक्षणिक संस्थानों को आदेश पालन करना अनिवार्य

महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग को शासन ने इस निर्णय का संदर्भ पत्र भेजा है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में इस अवधि में 'वंदे मातरम्' के संपूर्ण गायन और प्रदर्शनी दोनों गतिविधियों का पालन अनिवार्य होगा।

Leave a comment