मिड-स्मॉलकैप निवेश का मौका! Navi MF निफ्टी 400 इंडेक्स फंड लॉन्च, NFO जल्दी बंद

मिड-स्मॉलकैप निवेश का मौका! Navi MF निफ्टी 400 इंडेक्स फंड लॉन्च, NFO जल्दी बंद

Navi MF ने नवी निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। NFO 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक खुला रहेगा। निवेश सिर्फ ₹100 से संभव है। यह फंड मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों पर केंद्रित है, लॉक-इन और एग्जिट लोड नहीं है।

Navi MF Fund: नवी म्युचुअल फंड ने मंगलवार को नवी निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस इंडेक्स में निफ्टी 500 में शामिल मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों का प्रतिनिधित्व है। इस फंड का उद्देश्य अपने बेंचमार्क के प्रदर्शन को दोहराना है। न्यू फंड ऑफर (NFO) 24 नवंबर 2025 को खुलेगा और 5 दिसंबर 2025 को बंद होगा।

फंड की मुख्य विशेषताएं

फंड का नाम – नवी निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड।
फंड टाइप – ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड।
NFO ओपन डेट – 24 नवंबर 2025।
NFO क्लोजिंग डेट – 5 दिसंबर 2025।
मिनिमम निवेश – ₹100 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में।
लॉक-इन पीरियड – नहीं।
एग्जिट लोड – नहीं।
बेंचमार्क – निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स।
रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)।
फंड मैनेजर – आशुतोष शिरवाइकर।

इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी

फंड पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगा और निफ्टी मिड-स्मॉलकैप 400 इंडेक्स में शामिल शेयरों के वेटेज के अनुसार निवेश करेगा। कुल निवेश का 95-100% हिस्सा इक्विटी में लगाया जाएगा और शेष राशि (लगभग 5%) कैश, थर्ड-पार्टी रेपो, कॉरपोरेट डेट रेपो और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश की जा सकती है।

मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड पर फोकस

नवी एएमसी के सीईओ आदित्य मुलकी के अनुसार, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियां भारत की ग्रोथ स्टोरी का केंद्र रही हैं, लेकिन इस सेगमेंट में डायवर्सिफाइड और कम लागत वाले निवेश का विकल्प निवेशकों के लिए चुनौती रहा है। नवी निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड इसे आसान बनाता है और एक बड़े और व्यापक इंडेक्स के माध्यम से निवेश का अवसर देता है।

Leave a comment