नीना दोब्रेव ने मशहूर स्नोबोर्डर शॉन व्हाइट से सगाई की थी। इससे पहले दोनों करीब पाँच साल तक रिश्ते में रहे थे। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीना दोब्रेव और शॉन व्हाइट की राहें जुदा हो चुकी हैं।
एंटरटेनमेंट: टीवी शो वैंपायर डायरीज से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस नीना दोब्रेव ने अपने मंगेतर शॉन व्हाइट से अलग होने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ते को समाप्त किया है। यह रिश्ता करीब पांच साल की डेटिंग और एक साल की सगाई के बाद टूट गया। पिछले कुछ समय से उनके बीच दूरी की अटकलें लग रही थीं, जो अब सच साबित हुई हैं।
नीना दोब्रेव और शॉन व्हाइट के अलग होने की खबर तब सामने आई जब सितंबर 2025 में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के दौरान नीना अपनी सगाई की अंगूठी के बिना नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी 5 कैरेट की डायमंड रिंग के बिना सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचीं, जिससे उनके रिश्ते में दूरियों की चर्चा शुरू हो गई।
इसके अलावा उन्होंने अपनी सगाई से जुड़ी इंस्टाग्राम पोस्ट को अनपिन कर दिया, जबकि पहले यह पोस्ट उनके प्रोफाइल पर सबसे ऊपर दिखाई देती थी। इन घटनाओं ने उनके रिश्ते में दरार की ओर इशारा किया।
कैसे हुई थी मुलाकात और शुरुआत
नीना दोब्रेव और शॉन व्हाइट की पहली मुलाकात साल 2012 में एक अवार्ड शो के दौरान हुई थी, लेकिन दोनों के बीच नजदीकियाँ साल 2019 में एक इवेंट में हुईं। इसके बाद दोनों का रिश्ता गहरा हुआ और कोविड-19 महामारी से पहले ही वे साथ रहने लगे। साल 2020 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद दोनों को कई बार वेकेशन पर साथ देखा गया। अंततः साल 2024 में शॉन व्हाइट ने नीना को प्रपोज किया और दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर फैंस को खुशखबरी दी।
नीना दोब्रेव से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि यह रिश्ता समाप्त करने का निर्णय दोनों ने मिलकर लिया है। सूत्र के अनुसार, “दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं और साथ ही एक-दूसरे की निजी पसंद का सम्मान करते हुए अलग होने का निर्णय लिया।” फिलहाल दोनों ने अलगाव को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों ने साफ कर दिया है कि वे अब साथ नहीं हैं।
नीना दोब्रेव का नाम सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ के लिए नहीं, बल्कि उनके करियर के लिए भी जाना जाता है। वैंपायर डायरीज में एलिना का किरदार निभाकर वह वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हुईं। इसके अलावा वह हॉलीवुड की एक्शन फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में नजर आईं, जिसमें विन डीजल और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे। हाल ही में साल 2024 में उन्होंने फिल्म ‘रीयूनियन’ में भी काम किया। दर्शकों के बीच उनकी पहचान एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री के तौर पर बनी हुई है।