Pune

Penny Stock: JP Power में दमदार तेजी, निवेशकों की नजर टारगेट ₹34 पर

Penny Stock: JP Power में दमदार तेजी, निवेशकों की नजर टारगेट ₹34 पर

Adani ग्रुप डील की अटकलों और पॉजिटिव टेक्निकल संकेतों के चलते JP Power का शेयर तेजी में है। 6 दिन में 25% की उछाल के बाद अब 50% और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Penny Stock: जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयरों में बीते कुछ दिनों से तेज़ी का माहौल है। जुलाई के पहले 6 ट्रेडिंग सेशन्स में ही यह शेयर करीब 25% चढ़ चुका है। दो महीने की बात करें तो स्टॉक ने 74% से ज्यादा रिटर्न दिया है। यह तेजी जयप्रकाश एसोसिएट्स की इंसॉल्वेंसी प्रोसेस और अदाणी ग्रुप की बोली से जुड़ी खबरों के चलते देखी जा रही है।

Adani डील की अटकलें बनी बढ़त की वजह

मार्केट में चर्चा है कि अदाणी ग्रुप ने जयप्रकाश एसोसिएट्स की परिसंपत्तियों के लिए ₹12,500 करोड़ की बोली लगाई है। डालमिया ग्रुप भी इस रेस में है। इन खबरों ने निवेशकों के सेंटीमेंट को मज़बूती दी है और स्टॉक में खरीदारी तेज़ हुई है।

YTD में 67% का रिटर्न

वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक JP Power करीब 67% का रिटर्न दे चुका है, जबकि इसी अवधि में Nifty 50 सिर्फ 8.2% बढ़ा है। फिलहाल स्टॉक ₹23.85 के पास ट्रेड कर रहा है जो इसका 52-वीक हाई भी है। हालांकि जनवरी 2008 के ऑल-टाइम हाई ₹143.40 से यह अब भी लगभग 84% नीचे है।

क्या कहता है टेक्निकल चार्ट?

Current Price: ₹22.86

Target: ₹34.30 (50% upside potential)

Support Levels: ₹21.55 और ₹20.25

Resistance Levels: ₹23.90, ₹25.54, ₹27.75, ₹31.60

टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, अगर स्टॉक ₹21.55 से ऊपर टिकता है तो शॉर्ट टर्म में रैली जारी रह सकती है। ₹20.25 से ऊपर बने रहना मिड टर्म के लिए भी पॉजिटिव संकेत है। फिलहाल यह ₹23.90 पर फिबोनाच्ची रेजिस्टेंस को टेस्ट कर रहा है। अगर इसमें ब्रेकआउट होता है, तो ₹34.30 तक का अपसाइड खुल सकता है।

Leave a comment