UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 8 से 19 दिसंबर 2025 तक होंगे। कुल 649 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इंटरव्यू से पहले ई-समन लेटर जारी होंगे और उम्मीदवारों को यात्रा भत्ते की सुविधा भी मिलेगी।
UPSC CSE Interview 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मेन्स 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तारीखें घोषित कर दी हैं। यह पर्सनैलिटी टेस्ट 8 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक दिल्ली में आयोजित होंगे। कुल 649 उम्मीदवारों को इस अंतिम चरण के लिए बुलाया गया है। आयोग ने शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है, जहां से उम्मीदवार अपनी तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी देख सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ई-समन लेटर के साथ जरूरी दस्तावेज और यात्रा संबंधी व्यवस्था पहले से पूरी रखने की सलाह दी गई है।
8 दिसंबर से शुरू होंगे UPSC CSE इंटरव्यू
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE 2025 इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। सिविल सेवा मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 8 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगे। आयोग ने पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है।
उम्मीदवार अपने इंटरव्यू की तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी शेड्यूल पीडीएफ में देख सकते हैं। इसके साथ ही ई-समन लेटर भी जल्द जारी किए जाएंगे, जिन्हें लॉगिन के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा।

649 उम्मीदवारों को मिलेगा ई-समन पत्र
UPSC के अनुसार, इस चरण के तहत कुल 649 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। सभी को अलग-अलग तिथियों में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ई-समन लेटर में उम्मीदवार के इंटरव्यू से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज होंगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सामान्य परिस्थितियों में इंटरव्यू की तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में ही किसी अनुरोध पर विचार किया जा सकता है।
इंटरव्यू के लिए यात्रा भत्ता और जरूरी दस्तावेज
UPSC ने पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता देने की सुविधा भी दी है। इसके तहत उम्मीदवारों को उनके शहर से दिल्ली तक स्लीपर क्लास ट्रेन का किराया वापस किया जाएगा।
इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को सभी जरूरी मूल दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), EWS या दिव्यांगता प्रमाण पत्र और ई-समन लेटर साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। साथ में उनकी फोटोकॉपी भी रखनी होगी।











