यूके छोड़ रहे हैं अरबपति लक्ष्मी मित्तल, स्विट्जरलैंड–दुबई बने नए ठिकाने

यूके छोड़ रहे हैं अरबपति लक्ष्मी मित्तल, स्विट्जरलैंड–दुबई बने नए ठिकाने

स्टील उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल ने यूके में संभावित टैक्स बढ़ोतरी की आशंका के बीच स्विट्जरलैंड और दुबई में बसने का फैसला किया है। लेबर सरकार की नई टैक्स नीतियों से अमीर वर्ग में चिंता बढ़ी है, जिससे कई रईस देश छोड़ने लगे हैं।

Lakshmi Mittal: भारतीय मूल के स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) ने यूके छोड़ने का फैसला कर लिया है। लेबर पार्टी की सरकार द्वारा अमीर लोगों पर संभावित tax increase की चर्चा के बाद मित्तल स्विट्जरलैंड और दुबई में अपना ठिकाना बनाने की योजना बना रहे हैं। ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ के अनुसार वे यूके के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

कहां शिफ्ट हो रहे हैं लक्ष्मी मित्तल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में जन्मे मित्तल अब यूके के टैक्स नियमों से परेशान होकर स्विट्जरलैंड में रहने लगे हैं और अपना अधिकांश समय दुबई में बिताने वाले हैं। 2025 की ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ बताती है कि ArcelorMittal के फाउंडर मित्तल की कुल संपत्ति करीब ₹1.90 लाख करोड़ है, जो उन्हें यूके के टॉप रिच लोगों में शामिल करती है।

यूके छोड़ने की असली वजह

बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय मित्तल ने यूके में टैक्स बढ़ोतरी से पहले ही निकलने का फैसला कर लिया है। चांसलर रैचल रीव्स 20 बिलियन पाउंड का वित्तीय गैप भरने के लिए बड़े टैक्स सुधार की तैयारी में हैं। इसी वजह से अमीरों पर हायर टैक्स बर्डन आने की आशंका है। मित्तल के पास पहले से दुबई में एक शानदार मैंशन है और अब उन्होंने UAE के नाइया आइलैंड में एक बड़े डेवलपमेंट का हिस्सा भी खरीद लिया है।

टैक्स बढ़ोतरी से अमीरों में बढ़ी बेचैनी

पिछले साल लेबर की जीत के बाद पेश किए गए पहले बजट में capital gains tax बढ़ाने, बिजनेस बेचने वाले उद्यमियों के लिए टैक्स रिलीफ घटाने और फैमिली कंपनियों को पीढ़ियों में ट्रांसफर करने पर नए टैक्स लगाए गए थे। अब अगले बजट में 20% Exit Tax लगाए जाने की चर्चा है, जिसके बाद कई अमीर लोग समय रहते यूके छोड़ रहे हैं।

दुबई और स्विट्जरलैंड क्यों बन रहे पसंदीदा ठिकाने

विशेषज्ञों के अनुसार मुद्दा केवल income या capital gains tax का नहीं है, बल्कि inheritance tax का है। कई अमीर लोग यह समझ नहीं पाते कि विदेश में मौजूद उनकी संपत्तियों पर भी क्यों यूके का इनहेरिटेंस टैक्स लागू हो।

इसके उलट दुबई और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में inheritance tax नहीं लगता, जिससे सुपर-रिच लोग इन्हें ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद मानते हैं। यही वजह है कि कई अरबपति यूके से बाहर जाने का फैसला कर रहे हैं।

Leave a comment