झारखंड निवासी युवक की रामा-वर्ल्ड में मिली लाश, पैर के लगी मिली चोट, एक्सीडेंट की संभावना

झारखंड निवासी युवक की रामा-वर्ल्ड में मिली लाश, पैर के लगी मिली चोट, एक्सीडेंट की संभावना

रायपुर के रामा वर्ल्ड कॉलोनी में मजदूर शुभम राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव निर्माणाधीन मकान के पास मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साथियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।

Chhattisgarh: रायपुर के रामा वर्ल्ड कॉलोनी स्थित स्वर्णभूमि इलाके में मंगलवार सुबह मजदूर युवक शुभम राणा की लाश पाई गई। मृतक झारखंड के देवघर का रहने वाला था और रायपुर में कारपेंटरी का काम करता था। वह अपने साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान के पास रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुभम बीती रात करीब 11 बजे अपने कमरे से निकला था। अगले दिन जब साथी मजदूरों ने उसे ढूंढा, तब पास के निर्माणाधीन मकान के पास उसकी लाश पड़ी मिली। साथी मजदूर डर गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पैर में चोट के निशान

विधानसभा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि युवक की मौत एक्सीडेंट से हुई हो सकती है। लाश पर पैर और शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। सभी पहलुओं पर ध्यान देकर जांच की जा रही है।

साथी मजदूरों से पूछताछ

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही, शुभम के साथ काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि यह एक्सीडेंट था या किसी तरह की हत्या।

झारखंड से परिजन रायपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द निष्कर्ष की मांग की। परिजन का कहना है कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था और अचानक इस तरह की मौत उनके लिए समझ से परे है।

Leave a comment