अगले हफ्ते म्युचुअल फंड्स के 6 नए NFO लॉन्च होंगे। निवेशक ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। ये फंड्स अलग-अलग कैटेगरी और रिस्क लेवल के साथ पेश किए जाएंगे।
NFO Alert: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप नए फंड ऑफर (NFO) की तलाश में हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में NFO में इनफ्लो मासिक आधार पर 1000% से ज्यादा बढ़कर ₹4170 करोड़ तक पहुंच गया है। यह इस साल जनवरी के बाद का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। अप्रैल में यह आंकड़ा मात्र ₹350 करोड़ था।
इसी रुझान को देखते हुए अगले कुछ दिनों में बाजार में 6 नए फंड लॉन्च हो रहे हैं। ये NFOs विभिन्न कैटेगरी के हैं, जिनमें Equity, Debt और ETF स्कीमें शामिल हैं। निवेशक सिर्फ ₹100 से इन योजनाओं में निवेश शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं हर फंड की डीटेल और कौन-सा निवेशक इनमें निवेश पर विचार कर सकता है।
1. Zerodha Silver ETF Fund of Fund (FoF)
Zerodha का यह नया फंड चांदी की घरेलू कीमतों को ट्रैक करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह ओपन एंडेड फंड Zerodha के Silver ETF में निवेश करेगा। इसकी NFO विंडो 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी।
न्यूनतम निवेश: ₹500
एग्जिट लोड: नहीं
लॉक-इन पीरियड: नहीं
फंड मैनेजर: केदारनाथ मिरजकर और श्याम अग्रवाल
रिस्क: बहुत अधिक (Very High)
यह फंड किनके लिए: जो निवेशक मेटल्स जैसे चांदी में निवेश के इच्छुक हैं और डायवर्सिफिकेशन चाहते हैं।
2. SBI Nifty200 Momentum 30 Index Fund
यह फंड Nifty 200 Momentum 30 Index को ट्रैक करता है और 23 जून से 3 जुलाई 2025 तक ओपन रहेगा। यह ओपन एंडेड लार्ज एंड मिडकैप इंडेक्स स्कीम है।
न्यूनतम निवेश: ₹5000
एग्जिट लोड: 0.25% (15 दिनों के अंदर निकासी पर)
लॉक-इन पीरियड: नहीं
फंड मैनेजर: विरल छाड़वा
रिस्क: बहुत अधिक (Very High)
यह फंड किनके लिए: जो निवेशक इंडेक्स आधारित लॉन्ग टर्म ग्रोथ चाहते हैं और मार्केट मोमेंटम को फॉलो करना पसंद करते हैं।
3. Kotak Nifty 200 Quality 30 Index Fund और Kotak Nifty200 Quality 30 ETF
Kotak Mutual Fund के ये दोनों फंड्स 23 जून से 7 जुलाई 2025 तक निवेश के लिए खुले रहेंगे। यह दोनों फंड Nifty 200 Quality 30 Index को ट्रैक करते हैं, जो फंडामेंटल क्वालिटी स्कोर के आधार पर कंपनियों को चुनता है।
Index Fund न्यूनतम निवेश: ₹100
ETF न्यूनतम निवेश: ₹5000
एग्जिट लोड: नहीं
लॉक-इन पीरियड: नहीं
फंड मैनेजर: देवेन्द्र सिंघल, सतीश दोंदापति, अभिषेक बिसेन
रिस्क: बहुत अधिक (Very High)
यह फंड किनके लिए: जो निवेशक क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस करना चाहते हैं और वैल्यू में विश्वास रखते हैं।
4. Union Low Duration Fund
Union Mutual Fund का यह नया Debt फंड उन निवेशकों के लिए है जो कम जोखिम और थोड़े समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। इसकी NFO विंडो 26 जून से 3 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी।
न्यूनतम निवेश: ₹1000
एग्जिट लोड: नहीं
लॉक-इन पीरियड: नहीं
फंड मैनेजर: देवेश ठाकर, पारिजात अग्रवाल
रिस्क: निम्न से मध्यम (Low to Moderate)
बेंचमार्क: NIFTY Low Duration Debt Index A-I
यह फंड किनके लिए: जो निवेशक अपनी लिक्विडिटी बनाए रखते हुए स्थिर रिटर्न चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं।
5. Bajaj Finserv Small Cap Fund
यह ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करती है, जिसमें लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ का उद्देश्य होता है। यह फंड 27 जून से 11 जुलाई 2025 तक निवेश के लिए खुला रहेगा।
न्यूनतम निवेश: ₹500
एग्जिट लोड: 1% (6 महीने के अंदर कुल निवेश का 10% से ज्यादा निकालने पर)
लॉक-इन पीरियड: नहीं
फंड मैनेजर: निमेश चंदन, सोरभ गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी
रिस्क: बहुत अधिक (Very High)
बेंचमार्क: BSE 250 SmallCap TRI
यह फंड किनके लिए: जो हाई रिस्क लेने को तैयार हैं और स्मॉल कैप से लॉन्ग टर्म रिटर्न की उम्मीद रखते हैं।