Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक्स में भारत की ओर से ये खिलाडी लेंगे हिस्सा, देखिए भारतीय मैचों का पूरा शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई को हो गया, और विश्व खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। बता दें कि 26 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू हुए इन खेलों की कुछ स्पर्धाओं, जैसे फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी के शुरुआती दौर उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो गए थे। बता दें भारत ने इस बार सबसे बड़ा ओलंपिक दल भेजा हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज हो गया है और विश्व खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। इसके साथ ही सभी की निगाहें भारतीय दल पर भी बनी हुई हैं। अपने-अपने देशों के ध्वज खिलाड़ियों की परेड इस समारोह का मुख्य आकर्षण था. जहां खिलाड़ी सीन नदी में बोट के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण था।
बता दें कि 26 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू होने वाले इन खेलों की कुछ स्पर्धाएं, जैसे फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी के शुरुआती दौर उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो गए थे। बता दें पेरिस इससे पहले भी दो बार ओलंपिक खेलों की मेज़बानी कर चुका है. साल 2024 में तीसरी बार इस आयोजन की मेज़बानी कर रहा हैं।
भारतीय टीम के मैचों का शेड्यूल

| खेल | प्रारंभ | समाप्ति | एथलीट |
| तीरंदाजी | 25 जुलाई | 4 अगस्त | 5 |
| एथलेटिक्स | 1 अगस्त | 10 अगस्त | 16 |
| बैडमिंटन | 27 जुलाई | 5 अगस्त | 4 |
| बॉक्सिंग | 27 जुलाई | 10 अगस्त | 6 |
| गोल्फ | 1 अगस्त | 10 अगस्त | 2 |
| घुड़सवारी | 30 जुलाई | 4 अगस्त | 1 |
| हॉकी | 27 जुलाई | 8 अगस्त | 1 |
| जूडो | 2 अगस्त | 2 अगस्त | 1 |
| सेलिंग | 1 अगस्त | 6 अगस्त | 2 |
| रोइंग |
27 जुलाई | 3 अगस्त | 1 |
| तैराकी |
28 जुलाई | 29 जुलाई | 2 |
| टेबल टेनिस |
27 जुलाई | 10 अगस्त | 4 |
| शूटिंग |
27 जुलाई | 5 अगस्त | 15 |
| टेनिस |
27 जुलाई | 4 अगस्त | 2 |
| वेटलिफ्टिंग |
7 अगस्त | 7 अगस्त | 1 |
| कुश्ती |
5 अगस्त | 11 अगस्त | 6 |
इन भारतीय खिलाडियों से पदक की उम्मीद

| एथलीट | खेल |
| नीरज चोपड़ा | जैवलिन थ्रो |
| मीराबाई चानू | भारोत्तोलक |
| पीवी सिंधु | बैडमिंटन |
| लवलीना बोरगोहेन | बॉक्सर |
| दीपिका कुमारी | तीरंदाजी |
| तरुणदीप राय | तीरंदाजी |
| रोहन बोपन्ना | लॉन टेनिस |
| मनु भाकर |
शूटिंग |












