उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार में ठिठुरन, दक्षिण में तूफान दित्वा का अलर्ट

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार में ठिठुरन, दक्षिण में तूफान दित्वा का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में ठंड का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दिन के समय धूप निकलने से ठंड कुछ कम महसूस होती है। 

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में सुबह और शाम के समय मौसम बेहद ठंडा हो गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। इसी बीच दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान दित्वा ने भी कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल।

दिल्ली-NCR: सिंगल डिजिट तक न्यूनतम तापमान

राजधानी दिल्ली में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम होता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान अब सिंगल डिजिट तक पहुंच गया है, और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहता है, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है। दिन होते-होते मौसम साफ होता है, लेकिन सुबह और शाम के समय कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

बिहार में बढ़ती ठंड, विजिबिलिटी कम; झारखंड में शीतलहर का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में भी ठंड ने जोर पकड़ लिया है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ही राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 500 मीटर से कम हो रही है। मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, और ठंड और बढ़ेगी। झारखंड में भी शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। गुमला में राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने चेताया है कि 3 दिसंबर से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान दित्वा का असर

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 दिसंबर को बिलासपुर में घना कोहरा रहेगा। 4 और 5 दिसंबर को मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा 5 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। हिमाचल में 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान दित्वा का असर जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश और जलभराव की संभावना के चलते चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में 2 दिसंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने चेताया है कि दित्यवा के कारण चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

Leave a comment