Pune

डेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य, ऐसे ऐसे अजीबोगरीब तथ्य जिनसे अभीतक थे आप बेखबर

डेनमार्क उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है, जो कई द्वीप समूहों से मिलकर बना है। इसे दुनिया के सबसे खुशहाल और सबसे कम भ्रष्ट देशों में से एक माना जाता है। प्रत्येक देश के अपने अनूठे तथ्य और कानून होते हैं। यूरोप का एक देश डेनमार्क अपनी ईमानदारी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। डेनिश डेनमार्क की आधिकारिक भाषा है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई बहुत कम है और यहाँ सूअर का मांस अत्यधिक पसंद किया जाता है। कोपेनहेगन डेनमार्क की राजधानी है। वहाँ एक मस्जिद है जहाँ सभी महिलाएँ काम करती हैं। मरियम नाम की इस मस्जिद की शुरुआत शेरिन नामक महिला ने की थी। दुनिया जितनी खूबसूरत है उतनी ही आकर्षक भी। आपने दुनिया के कई ऐसे रोचक तथ्य सुने होंगे जो लोगों को हैरान कर देते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में डेनमार्क के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

 

डेनमार्क उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है, जिसकी सीमा केवल जर्मनी से लगती है।

डेनमार्क में दूसरे देशों के झंडे जलाना गैरकानूनी है. हालाँकि, डेनिश झंडा जलाना गैरकानूनी नहीं है।

डेनमार्क दुनिया के पांच सबसे कम भ्रष्ट देशों में से एक है। अन्य चार देश न्यूजीलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे हैं।

ग्रीनलैंड एक ठंडा द्वीप है जो 80% बर्फ से ढका हुआ है। इसकी आबादी 56,000 है, जो मुख्य रूप से मछली पकड़ने का काम करती है।

फ़रो द्वीप समूह में 18 मुख्य द्वीप और कई छोटे द्वीप शामिल हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 1400 वर्ग किलोमीटर है। यहां भेड़ पालन का प्रचलन है।

कुछ अन्य देशों की तरह डेनमार्क में भी बच्चों के नामकरण के संबंध में कानून हैं। डेनमार्क में, माता-पिता सरकार द्वारा निर्धारित 7,000 नामों की सूची में से अपने बच्चे का नाम चुन सकते हैं।

यदि माता-पिता डेनमार्क में पूर्वनिर्धारित 7,000 नामों के अलावा कोई अन्य नाम देना चाहते हैं, तो उन्हें स्थानीय चर्च से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद, सरकारी अधिकारी नाम की समीक्षा करते हैं, और यदि मंजूरी मिल जाती है, तो माता-पिता अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं।

डेनमार्क में हर साल 1100 से अधिक नाम समीक्षा के लिए सरकारी अधिकारियों को भेजे जाते हैं, जिनमें से 15 से 20% खारिज कर दिए जाते हैं।

डेनमार्क सरकार नई कार खरीदने पर 150% टैक्स लगाती है। इस वजह से लोग कारों की जगह साइकिल खरीदना पसंद करते हैं।

डेनमार्क की तटरेखा 7,314 मील (11,771 किमी) है, जो चीन की "महान दीवार" से अधिक लंबी है और प्रति डेनिश नागरिक लगभग 1.5 मीटर तटरेखा के बराबर है।

डेनमार्क का झंडा दुनिया के सभी मौजूदा झंडों में सबसे पुराना है। इसे 1912 में बनाया गया था।

10वीं शताब्दी में डेनमार्क के राजा हेराल्ड ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया और पूरे देश को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया। राजा हेराल्ड ने 958 ई. से 986 ई. तक शासन किया।

गौरतलब है कि किंग हेराल्ड का पूरा नाम हेराल्ड ब्लूटूथ था। मोबाइल फोन में उपयोग की जाने वाली ब्लूटूथ तकनीक का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

ग्रीनलैंड और फ़रो द्वीप भी डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में हैं। हालाँकि, कानूनी तौर पर डेनमार्क का इन पर पूरा अधिकार नहीं है।

ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 2.166 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। यह डेनमार्क से 51 गुना बड़ा है।

डेनमार्क में कोई भी स्थान समुद्र से 50 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं है।

डेनमार्क दुनिया का "सबसे कम भ्रष्ट देश" है।

डेनमार्क एक समतल देश है. इसकी औसत ऊँचाई समुद्र तल से 31 मीटर है, और देश का सबसे ऊँचा पर्वत समुद्र तल से केवल 170 मीटर ऊपर है।

डेनमार्क में इंसानों से ज्यादा सूअर हैं.

डेनिश भाषा में 'कृपया' के लिए कोई समकक्ष शब्द नहीं है।

डेनमार्क में 444 द्वीप हैं, लेकिन उनमें से केवल 76 पर ही आबादी है।

Leave a comment