Suresh Raina Love Story: दो फ्लाइट बदलकर किया प्रपोज, बचपन की दोस्ती बनी जिंदगीभर का साथ

Suresh Raina Love Story: दो फ्लाइट बदलकर किया प्रपोज, बचपन की दोस्ती बनी जिंदगीभर का साथ

भारतीय क्रिकेट के ‘मिस्टर आईपीएल’ कहलाने वाले सुरेश रैना की मैदान पर दमदार पारी की तरह उनकी प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प और फिल्मी रही है। अपनी चुस्त फील्डिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रैना दिल की बात कहने में काफी शर्मीले थे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार सुरेश रैना को ‘मिस्टर आईपीएल’ कहा जाता है। मैदान पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, शानदार फील्डिंग और तेज तर्रार अंदाज ने फैंस का दिल जीता, लेकिन उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही रोमांचक और खूबसूरत है। रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी की लव स्टोरी बचपन की मासूम दोस्ती से शुरू होकर एक फिल्मी क्लाइमैक्स पर जाकर पूरी होती है।

वैसे तो रैना मैदान पर बेहद आत्मविश्वासी नजर आते थे, लेकिन दिल की बात कहने में वह काफी शर्मीले थे। प्रियंका से उनका रिश्ता कई मोड़ों से गुजरा—जिसमें दूरी, अचानक हुई मुलाकातें और अंत में एक ऐसा प्रपोजल शामिल है, जिसे सुनकर हर कोई कहेगा कि यह कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं।

बचपन की दोस्ती से शुरू हुई कहानी

सुरेश रैना जब क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते थे, उसी अकादमी में उनके कोच की बेटी प्रियंका भी आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच एक प्यारी दोस्ती पनपी।लेकिन समय के साथ करियर और पढ़ाई ने दोनों को अलग दिशाओं में भेज दिया। जहां रैना भारतीय क्रिकेट में अपना नाम बना रहे थे, वहीं प्रियंका पढ़ाई के लिए नीदरलैंड चली गईं।

कई सालों तक दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। फिर भी सोशल मीडिया के जरिए दोनों एक-दूसरे की जिंदगी के बारे में जानते रहते थे, लेकिन सीधे बातचीत नहीं होती थी।

सिर्फ 5 मिनट की मुलाकात ने बदल दी दोनों की जिंदगी

साल 2008 में किस्मत ने एक ऐसा मोड़ दिया, जिसने दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। दिल्ली एयरपोर्ट पर संयोग से दोनों की मुलाकात हुई—बस 5 मिनट के लिए। प्रियंका नीदरलैंड से आ रही थीं और रैना बेंगलुरु के लिए रवाना हो रहे थे। यह मुलाकात भले ही छोटी थी, लेकिन दोनों के दिलों में पुराने एहसास फिर जाग उठे। उन 5 मिनट ने एक नई शुरुआत की दोनों ने दोबारा बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे यही बातचीत प्यार में बदल गई।

करीब सात वर्षों तक एक दूसरे को समझने के बाद रैना और प्रियंका ने शादी का फैसला लिया। सौभाग्य से इस रिश्ते में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आई।प्रियंका के पिता रैना को बचपन से जानते थे। रैना अपने करियर के शिखर पर थे। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को तुरंत स्वीकार कर लिया। सुरेश रैना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि प्रियंका को प्रपोज करने का उनका प्लान किसी फिल्म से कम नहीं था।

Leave a comment