रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले तक खबरें थीं कि वे मिस्र की 25 साल की मॉडल एमा बकर को डेट कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। हालांकि इस बार उनकी सुर्खियों में आने की वजह कोई नया गाना या एल्बम नहीं, बल्कि एक फ्लर्टी कमेंट है, जो उन्होंने एक्ट्रेस सीरत कपूर की हालिया तस्वीरों पर किया है। दिलचस्प बात यह है कि सीरत कपूर हनी सिंह से उम्र में करीब 10 साल छोटी हैं। उनके कमेंट ने जहां कुछ फैन्स को चौंकाया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर नाराज़गी भी जाहिर की है।
सीरत कपूर की तस्वीरों पर हनी सिंह का रिएक्शन
शुक्रवार को सीरत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह सिल्वर सीक्विन बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जहां दिल को एम्पावरमेंट मिलता है, घर वहीं है।" इन तस्वीरों पर जहां उनके फैंस की खूब प्रतिक्रियाएं आईं, वहीं हनी सिंह का कमेंट सबसे अलग और चौंकाने वाला रहा।
हनी सिंह ने सीरत की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – मा मा मिया डैडी लव दैट बूटी। इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई यूजर्स ने इस कमेंट को फ्लर्टी और असामान्य बताया। वहीं, सीरत कपूर ने भी हनी सिंह के इस कमेंट का जवाब देते हुए लिखा – यो यो हनी सिंह, क्या सरप्राइज है। धन्यवाद ओजी।
फैंस हुए निराश, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
हनी सिंह का यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा: पाजी, आपसे ऐसे कमेंट की उम्मीद नहीं थी। दूसरे ने कहा: क्या गोलियां चला रहे हो शुगर डैडी के लुक में? कुछ ने यह भी पूछा कि क्या हनी सिंह सीरत कपूर को डेट कर रहे हैं।
हालांकि हनी सिंह और सीरत कपूर के बीच किसी भी तरह के रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह इंटरैक्शन सोशल मीडिया पर कई तरह के कयासों को जन्म दे चुका है।
पहले भी मिस्र की मॉडल के साथ जुड़ा नाम
यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उनका नाम 25 वर्षीय मिस्र की मॉडल एमा बकर से जुड़ चुका है। दोनों की कुछ तस्वीरें साथ में वायरल हुई थीं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस खबर पर भी हनी सिंह ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर जिज्ञासा बनी रहती है।
इंडस्ट्री में प्यार को लेकर हनी सिंह की सोच
हनी सिंह ने कुछ समय पहले यूट्यूब पॉडकास्ट पर तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों को लेकर अपनी राय साझा की थी। उन्होंने कहा था: "इस इंडस्ट्री में प्यार बहुत मुश्किल है। कई बार यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि सामने वाला व्यक्ति आपसे एक इंसान के तौर पर प्यार करता है या फिर आपके नाम और शोहरत से आकर्षित है।
इस बयान के बाद से ही फैंस को हनी सिंह की लव लाइफ को लेकर और भी दिलचस्पी हो गई है। सीरत कपूर एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती और ग्लैमर के चलते वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपने फैशन और लाइफस्टाइल पोस्ट के लिए चर्चा में रहती हैं।