मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की 32 साल की कल्याणी प्रियदर्शन इस वक्त चर्चा में छाई हुई हैं। उन्होंने महज 8 साल के करियर और 7 फिल्मों में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्र’ ने दुनियाभर में 200 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड कायम किया है।
एंटरटेनमेंट: यह एक्ट्रेस इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और अब वह पहली मलयालम एक्ट्रेस बन गई हैं, जिसकी फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही वह भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो भी बन गई हैं।उनकी पृष्ठभूमि भी काफी दिलचस्प है। उनके पिता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक जाना-माना नाम हैं, जिससे उन्हें फिल्म जगत की बारीकियों और अनुभवों का फायदा मिला।
कल्याणी प्रियदर्शन कौन हैं?
कल्याणी प्रियदर्शन का जन्म 5 अप्रैल 1993 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। वह फिल्ममेकर प्रियदर्शन और एक्ट्रेस लिसी की बेटी हैं। उनके भाई का नाम सिद्धार्थ है। कल्याणी ने चेन्नई में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए सिंगापुर चली गईं और वहां थिएटर ग्रुप्स में भी काम किया। उन्होंने न्यूयॉर्क के पर्सन्स स्कूल ऑफ डिज़ाइन से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन किया और इसी दौरान विलियमस्टाउन थिएटर फेस्टिवल में थिएटर में इंटर्नशिप की। भारत लौटने के बाद उन्होंने आदिशक्ति थिएटर, पांडिचेरी में एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया और फिर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
8 साल का फिल्मी सफर और सुपरहीरो का अवतार
कल्याणी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगू फिल्म 'हैलो' से की थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ फिल्मफेयर अवार्ड और SIIMA अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने मलयालम, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया, जिसमें शामिल हैं:
- चित्रलाहारी (2019)
- वराने अवश्यामुंड (2020)
- मनाडु (2021)
- हृदयम, ब्रो डैडी और थल्लुमाला (2022)
2025 में रिलीज हुई ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्र’ के साथ कल्याणी भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो बन गई हैं। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसकी मासूमियत और दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
‘लोका: चैप्टर 1- चंद्र’ का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
फिल्म को Dominic Arun ने डायरेक्ट किया है और दुलकर सलमान ने इसे प्रोड्यूस किया। फिल्म ने 7 दिन में ₹100 करोड़ और 15 दिनों में ग्लोबल लेवल पर ₹210 करोड़ का बिजनेस कर लिया। भारत में भी इसने ₹101 करोड़ का आंकड़ा पार किया। यह फिल्म 2025 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है।
फिल्म में कल्याणी के अलावा अरुण कुरियन, चंदू सलीमकुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजयराघवन, निथ्या श्री और सारथ सभा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। कल्याणी प्रियदर्शन की पॉपुलैरिटी का एक बड़ा कारण उनके पिता प्रियदर्शन का नाम है। प्रियदर्शन ने ‘दे दना दन, खट्टा मीठा, भागम भाग, गरम मसाला, हंगामा, हलचल, हेरा फेरी, भूल भुलैया, चुप चुप के, ढोल’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।