हर साल 21 जुलाई को 'कानूनी शराब पीने की उम्र दिवस' (Legal Drinking Age Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ शराब पीने की उम्र के कानून को याद करने का मौका नहीं है, बल्कि यह हमें ज़िम्मेदार पीने, संयम और सामाजिक जागरूकता के महत्व को समझने का अवसर भी देता है। यह दिन समाज में शराब को लेकर बदलते नज़रिए, सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं को जागरूक करने की प्रेरणा देता है।
इस दिन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
इस विशेष दिन की जड़ें अमेरिका के इतिहास में गहराई से जुड़ी हैं। 1920 से 1933 तक अमेरिका में Prohibition Era चला, जिसमें शराब बनाना, बेचना और पीना पूरी तरह से अवैध कर दिया गया था। इस दौर में स्पीकईज़ी' (गुप्त बार) और 'बूटलेगिंग' (गैरकानूनी शराब बिक्री) जैसी गतिविधियों का उदय हुआ। 1933 में जब यह प्रतिबंध हटा तो राज्यों को अपने-अपने शराब कानून तय करने की छूट मिल गई। इससे हर राज्य में शराब पीने की उम्र अलग-अलग हो गई, जो काफी भ्रम पैदा करने वाला था। 1980 के दशक में जब ड्रंक ड्राइविंग की घटनाएं बढ़ीं और युवा इसकी चपेट में आने लगे, तो लोगों ने इसकी गंभीरता को समझा।
1984: एक ऐतिहासिक निर्णय
1984 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने एक अहम कानून पास किया — National Minimum Drinking Age Act। इसके तहत सभी राज्यों के लिए शराब पीने की न्यूनतम उम्र 21 साल करना अनिवार्य किया गया। जो राज्य इसका पालन नहीं करते, उन्हें फंड में कटौती का सामना करना पड़ा।
लीगल ड्रिंकिंग एज डे कैसे मनाएं?
1. हेमिंग्वे-थीम कॉकटेल पार्टी
अपने दोस्तों के साथ हेमिंग्वे के दौर की कुछ क्लासिक ड्रिंक्स जैसे डैक्विरी, व्हिस्की सॉर, मोजिटो का आयोजन करें। हर ड्रिंक के साथ एक कहानी जोड़ें, जिससे पार्टी में मज़ा और समझदारी दोनों हो।
2. मॉकटेल प्रतियोगिता
अगर आप शराब नहीं पीते, तो कोई बात नहीं। एक मॉकटेल कॉम्पिटिशन रखें और नई-नई रेसिपीज, मजेदार नाम और अनोखे स्वाद के साथ ज़िंदगी को जिएं।
3. इतिहासिक बार या पब विज़िट
अपने शहर के पुराने, इतिहासिक बार या स्पीकईज़ की यात्रा करें। जानिए कि कैसे उन्होंने समय के साथ कानूनों और समाज के अनुसार अपने आप को ढाला।
4. जिम्मेदार ड्रिंकिंग वर्कशॉप
किसी NGO या हेल्थ प्रोफेशनल के साथ मिलकर एक छोटी सी वर्कशॉप रखें, जहां युवा पीढ़ी को शराब की सीमाओं, असर और सुरक्षित विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाए।
5. हेमिंग्वे मूवी नाइट
'The Old Man and the Sea', 'For Whom the Bell Tolls', 'A Farewell to Arms' जैसी फिल्मों को घर पर देखें और साथ में एक हल्की ड्रिंक या मॉकटेल का मज़ा लें।
6. डीआईवाई इंफ्यूजन किट्स बनाएं
अगर आपको कुछ क्रिएटिव करना पसंद है, तो घर पर अपनी पसंद की फ्लेवर वाली इंफ्यूजन किट बनाएं – जैसे नींबू-बेसिल रम या संतरा-इलायची जिन।
21 जुलाई: Hemingway से जुड़ी एक खास तारीख
क्या आप जानते हैं कि 21 जुलाई को ही प्रसिद्ध लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का जन्म हुआ था? हेमिंग्वे अपनी रोमांचक जिंदगी और खास ड्रिंक्स के शौक के लिए जाने जाते थे। उनका पसंदीदा ड्रिंक था — 'Hemingway स्पेशल' (एक तरह की डाईक्विरी)। इसी कारण 21 जुलाई को Legal Drinking Age Day के रूप में चुना गया, जो ज़िम्मेदार पीने के साथ साहित्यिक रुचि को भी जोड़ता है।
Legal Drinking Age Day हमें याद दिलाता है कि जश्न मनाने और जिम्मेदारी निभाने में संतुलन जरूरी है। शराब पीना आपकी पसंद हो सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से किया गया हर निर्णय आपको और समाज को सुरक्षित बनाता है। इस 21 जुलाई, आइए हम सब मिलकर इस दिन को जिम्मेदार तरीके से मनाएं और दूसरों को भी जागरूक करें कि जिम्मेदारी में ही असली आनंद है।