ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मेगा टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार इंग्लैंड को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है, और यह प्रतियोगिता 12 जून 2026 से शुरू होगी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है और इस बार आयोजन स्थल के रूप में इंग्लैंड को चुना गया है। यह दसवीं बार होगा जब इंग्लैंड किसी महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। खास बात यह है कि इस बार कुल 12 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हो रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून 2026 से होगी और फाइनल 5 जुलाई को प्रतिष्ठित लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।
टूर्नामेंट की मुख्य जानकारी
- शुरुआत: 12 जून 2026
- फाइनल: 5 जुलाई 2026
- कुल टीमें: 12
- मैचों की संख्या: 33
- समयावधि: 24 दिन
- वेन्यू: 7 प्रतिष्ठित मैदान – एडबिस्टन, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, लॉर्ड्स, हैम्पशायर बाउल, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
ओपनिंग मैच और हाई-वोल्टेज भिड़ंत
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एडबिस्टन में खेला जाएगा। लेकिन दर्शकों की सबसे बड़ी नजर 14 जून को भारत बनाम पाकिस्तान के मैच पर होगी। यह मुकाबला भी एडबिस्टन में खेला जाएगा और हमेशा की तरह इस मैच को लेकर माहौल बेहद गर्म रहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट में यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, बल्कि गर्व और प्रतिष्ठा की लड़ाई होता है। इस बार दोनों टीमों को ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी मौजूद हैं।
ग्रुप विभाजन
ग्रुप-1
- भारत
- पाकिस्तान
- ऑस्ट्रेलिया
- साउथ अफ्रीका
- क्वालीफायर टीम 1
- क्वालीफायर टीम 2
ग्रुप-2
- इंग्लैंड
- वेस्टइंडीज
- न्यूजीलैंड
- श्रीलंका
- क्वालीफायर टीम 3
- क्वालीफायर टीम 4
7 शानदार वेन्यू पर होगा मुकाबला
इस बार आईसीसी ने इंग्लैंड के प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों को चुना है। इन मैदानों की पिच, मौसम और दर्शक अनुभव विश्वस्तरीय माने जाते हैं। जिन वेन्यू पर मैच होंगे, उनमें शामिल हैं:
- एजबेस्टन (बर्मिंघम)
- हैम्पशायर बाउल (साउथैम्प्टन)
- हेडिंग्ले (लीड्स)
- ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)
- द ओवल (लंदन)
- लॉर्ड्स (लंदन)
- ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
भारत के लीग मुकाबले (मुख्य मैच)
- 14 जून: भारत vs पाकिस्तान (एडबिस्टन)
- 17 जून: भारत vs क्वालीफायर टीम (हेडिंग्ले)
- 21 जून: भारत vs साउथ अफ्रीका (ओल्ड ट्रैफर्ड)
- 25 जून: भारत vs क्वालीफायर टीम (ओल्ड ट्रैफर्ड)
- 28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स)
इन मैचों में से भारत-पाक और भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले सबसे ज़्यादा चर्चा में रहेंगे। भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी किस खिलाड़ी को मिलेगी, ये देखने लायक होगा, क्योंकि शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसी खिलाड़ियों की सीनियरिटी भी मायने रखेगी।
सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें
- पहला सेमीफाइनल: 30 जून (द ओवल)
- दूसरा सेमीफाइनल: 2 जुलाई (द ओवल)
- फाइनल: 5 जुलाई (लॉर्ड्स)
लॉर्ड्स का मैदान महिला क्रिकेट के लिए बेहद प्रतीकात्मक रहा है। 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी यहीं खेला गया था जिसमें भारत को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय महिला टीम के पास इतिहास को बदलने का सुनहरा मौका होगा।
Women's T20 WC 2026 का पूरा शेड्यूल
तारीख | मैच | जगह |
12 जून, शुक्रवार | ENG vs SL | एडबिस्टन |
13 जून, शनिवार |
क्वालीफायर Vs क्वालीफायर टीम |
ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
13 जून, शनिवार | AUS vs SA | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
13 जून, शनिवार | WI vs NZ | हैम्पशायर बाउल |
14 जून, रविवार | क्वालीफायर VS क्वालीफायर | एडिबस्टन |
14 जून, रविवार | IND vs PAK | एडबिस्टन |
16 जून, मंगलवार | NZ vs SL | हैम्पशायर बाउल |
16 जून, मंगलवार | ENG vs क्वालीफायर टीम | हैम्पशायर बाउल |
17 जून, मंगलवार | AUS vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
17 जून, मंगिलवार | IND vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
17 जून, मंगलवार | SA vs PAK | एडबिस्टन |
18 जून, गुरुवार | WI vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
19 जून, शुक्रवार | न्यूजीलैंड VS क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
20 जून, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
20 जून, शनिवार | ENG vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
21 जून, रविवार | WI vs SL | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
21 जून, रविवार | SA vs IND | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
23 जून, मंगलवार | NZ vs क्वालीफायर | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
23 जून, मंगलवार | SL vs क्वालीफायर | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
23 जून, मंगलवार | AUS vs PAK | हेडिंग्ले |
24 जून, बुधवार | ENG vs WI | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड |
25 जून, गुरुवार | IND Vs Qualifier | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
25 जून, गुरुवार | SA vs Qualifier | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
26 जून, गुरुवार | SL vs Qualifier | ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड |
27 जून, शनिवार | PAK vs Qualifier | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
27 जून, शनिवार | WI vs Qualifier |
बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
28 जून, रविवार | ENG vs NZ | द ओवल |
28 जून, रविवार | SA vs Qualifier | लॉर्ड्स |
28 जून, रविवार | AUS vs IND | लॉर्ड्स |
30 जून, मंगलवार | TBC vs TBC (पहला सेमीफाइनल) | द ओवल |
2 जुलाई, गुरुवार | TBC vs TBC (सेमीफाइनल) | द ओवल |
5 जुलाई | TBC vs TBC (फाइनल) | लॉर्ड्स |