Pune

Maharashtra FYJC Admission 2025: पहली अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को होगी जारी, देखें लेटस्ट अपडेट

Maharashtra FYJC Admission 2025: पहली अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को होगी जारी, देखें लेटस्ट अपडेट

महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 के तहत CAP राउंड-1 की पहली अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को जारी होगी। छात्र mahafyjcadmissions.in वेबसाइट पर जाकर कॉलेज आवंटन देख सकेंगे और समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Maharashtra FYJC Admission 2025: राज्य के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र के फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC) एडमिशन प्रक्रिया के तहत CAP राउंड-1 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट अब 30 जून को जारी की जाएगी। पहले यह लिस्ट 26 जून को शाम 5 बजे घोषित की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश इसमें देरी हो गई।

अब कब जारी होगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट

महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि FYJC एडमिशन के लिए CAP राउंड-1 की पहली अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को जारी की जाएगी। छात्र इस लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर देख सकेंगे।

राज्यभर में कितनी सीटें हैं उपलब्ध

FYJC एडमिशन प्रक्रिया के तहत पूरे राज्य में करीब 20 लाख सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों को तीन प्रमुख स्ट्रीम्स में विभाजित किया गया है:

साइंस स्ट्रीम: लगभग 8.52 लाख सीटें

कॉमर्स स्ट्रीम: लगभग 5.40 लाख सीटें

आर्ट्स स्ट्रीम: लगभग 6.50 लाख सीटें

इन सीटों का आवंटन मेरिट, रिजर्वेशन और प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।

छात्रों को क्या करना होगा

CAP राउंड-1 की लिस्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों को कोई कॉलेज आवंटित हुआ है, उन्हें लॉगिन करके कॉलेज की जानकारी देखनी होगी। इसके अलावा, संबंधित कॉलेज की कट-ऑफ लिस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र यह भी जान सकें कि उनकी मेरिट रैंकिंग के अनुसार उन्हें किस कॉलेज में प्रवेश मिला है।

महाराष्ट्र FYJC 2025 अलॉटमेंट लिस्ट ऐसे करें चेक

अगर आप भी इस वर्ष FYJC एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपनी अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर अपने क्षेत्र (जैसे मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, आदि) का चयन करें।
  • इसके बाद "Round One Seat Allotment List (2025-26)" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी।
  • अपने नाम और रोल नंबर की सहायता से अपने आवंटित कॉलेज की जानकारी देखें।
  • भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिशन कन्फर्म करने की प्रक्रिया

जिस भी छात्र को पहली लिस्ट में कॉलेज मिला है, उसे तय समयसीमा में उस कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें दस्तावेज़ सत्यापन, फीस जमा करना और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं शामिल होती हैं। अगर छात्र तय समय में एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सीट अगली राउंड में चली जाएगी।

किन छात्रों को फायदा मिलेगा

पहली लिस्ट में उन्हीं छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी जिन्होंने:

  • समय पर आवेदन फॉर्म जमा किया था।
  • सही दस्तावेज़ अपलोड किए थे।
  • विकल्प (preference) सही और रणनीतिक रूप से चुने थे।

जिनका नाम नहीं आया, उन्हें क्या करना चाहिए

अगर किसी छात्र का नाम पहली लिस्ट में नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। FYJC एडमिशन प्रक्रिया में कई राउंड होते हैं। ऐसे छात्र अगले CAP राउंड्स का इंतजार कर सकते हैं और दोबारा अपनी पसंद के कॉलेजों को चुन सकते हैं।

Leave a comment