सावन का महीना शिवभक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह समय देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और पूजा-पाठ से यह महीना धार्मिक रंग में रंगा रहता है। ऐसे में जिन लोगों का जन्म इस पवित्र महीने में होता है, उनके स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व पर भी इसका गहरा असर दिखाई देता है। कहा जाता है कि सावन में जन्म लेने वाले बच्चे भोलेनाथ की विशेष कृपा लेकर इस संसार में आते हैं।
कला में रुचि रखने वाला
इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों में कला के प्रति विशेष रुचि देखी जाती है। ये लोग संगीत, नृत्य, चित्रकला, लेखन या अभिनय जैसी रचनात्मक विधाओं में रुचि रखते हैं। कुछ लोग इस क्षेत्र को अपना करियर भी बना लेते हैं जबकि कुछ इसे आत्मसंतुष्टि का माध्यम मानते हैं। इनकी सोच दूसरों से अलग होती है और ये अपनी कल्पनाओं को सुंदर रूप में पेश करने में सक्षम होते हैं।
धर्म और आध्यात्म में गहरी आस्था
सावन के महीने में जन्मे लोग स्वभाव से बेहद धार्मिक और आध्यात्मिक होते हैं। बचपन से ही इन्हें पूजा-पाठ, मंदिर जाना और धार्मिक आयोजनों में भाग लेना अच्छा लगता है। ये न केवल भगवान में आस्था रखते हैं बल्कि दूसरों को भी धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इनके घरों में अक्सर सकारात्मक माहौल होता है और पूजा-पाठ नियमित रूप से होता है।
भरोसेमंद होते हैं रिश्तों में
सावन में जन्मे लोगों का एक बड़ा गुण है इनकी ईमानदारी। ये लोग रिश्तों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अपने दोस्तों, परिवार और साथियों के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं। यदि ये किसी के करीब होते हैं तो उसे किसी भी हालत में धोखा नहीं देते। भरोसा इनका सबसे बड़ा हथियार होता है, और इसी वजह से ये सामाजिक दायरे में भी सम्मान पाते हैं।
भावनात्मक रूप से संवेदनशील होते हैं
इन लोगों का दिल बहुत नरम और भावुक होता है। ये दूसरों की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझते हैं। किसी को दुखी देखना इनसे सहन नहीं होता। यही वजह है कि अपने करीबियों के लिए हमेशा आगे बढ़कर मदद करते हैं। जरूरत पड़ने पर ये खुद परेशानी झेल लेंगे, लेकिन अपनों को परेशानी में नहीं देख सकते।
शिक्षा और करियर में मिलती है सफलता
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी सावन में जन्मे लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं। इनका मन पढ़ाई में लगता है और ये गंभीरता से अपनी पढ़ाई को अंजाम देते हैं। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि ये लोग क्रिएटिव फील्ड्स जैसे आर्ट, मीडिया, डिजाइन, संगीत, नाट्य या साहित्य में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही, जो लोग प्रशासन या अध्यापन से जुड़ते हैं, वहां भी इनका प्रदर्शन सराहनीय रहता है।
परिवार के प्रति निभाते हैं जिम्मेदारियां
सावन में जन्म लेने वाले लोगों में पारिवारिक भावना बहुत गहरी होती है। ये अपने परिवार के प्रति बेहद जिम्मेदार होते हैं। चाहे ये परिवार के बड़े हों या छोटे, दोनों ही भूमिकाओं को बखूबी निभाते हैं। बड़े होने पर परिवार को संभालने वाले बनते हैं और छोटे होने पर बड़ों का आदर-सत्कार करने वाले। इनके अंदर नेतृत्व की क्षमता होती है, जिससे ये घर-परिवार में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहते हैं।
दूसरों की मदद करने में रहते हैं आगे
इन लोगों में दूसरों के लिए कुछ करने की भावना जन्मजात होती है। ये अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चाहे वह कोई दोस्त हो, पड़ोसी या सहकर्मी, अगर किसी को परेशानी में देखते हैं तो बिना कुछ सोचे उसकी सहायता करते हैं। इनकी इसी भावना के कारण समाज में इनकी छवि एक सहृदय और संवेदनशील व्यक्ति की बन जाती है।
मन से शांत, स्वभाव से विनम्र
सावन में जन्मे लोग अधिकतर शांत मिजाज के होते हैं। ये बेवजह किसी से झगड़ा नहीं करते और विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। विनम्रता इनका आभूषण होती है। ये हर किसी से सम्मानपूर्वक बात करते हैं और बड़ों का आदर तथा छोटों के प्रति स्नेह दिखाते हैं। इनके इस सौम्य व्यवहार के कारण ये लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं।
मित्रों के साथ होते हैं वफादार
सावन में जन्म लेने वाले लोग अपने दोस्तों के साथ बेहद वफादार होते हैं। एक बार यदि किसी से दोस्ती कर ली तो उसे जीवनभर निभाते हैं। ये दोस्तों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। यही वजह है कि इनके मित्र हमेशा इनके साथ जुड़े रहते हैं।