Columbus

संगीत सोम का बड़ा बयान, कहा - 'वेस्ट यूपी अब मिनी पाकिस्तान नहीं, पूरा पाकिस्तान बनता जा रहा'

संगीत सोम का बड़ा बयान, कहा - 'वेस्ट यूपी अब मिनी पाकिस्तान नहीं, पूरा पाकिस्तान बनता जा रहा'

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी का नया विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संगीत सोम ने हाल ही में वेस्ट यूपी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अब वेस्ट यूपी ‘मिनी पाकिस्तान’ नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान बनता जा रहा है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेता संगीत सोम, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से एक कदम आगे निकल गए हैं। आबादी के आधार पर क्षेत्रों की तुलना पाकिस्तान से करने का सिलसिला, जो अब तक ‘मिनी’ स्तर पर था, अब बड़े स्तर पर हो रहा है। स्वामी रामभद्राचार्य के वेस्ट यूपी को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने कहा कि वेस्ट यूपी मिनी पाकिस्तान नहीं बल्कि पाकिस्तान ही बनता जा रहा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश की डेमोग्राफी बदलने में लगे हुए हैं, लेकिन बीजेपी की सरकार ऐसा होने नहीं देगी। सोम ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके अंदर मुगलों की आत्मा है, जबकि बीजेपी कभी मुगलों का शासन नहीं आने देगी।

बीजेपी नेता ने क्या कहा?

संगीत सोम ने मेरठ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ लोग देश की डेमोग्राफिक संरचना बदलने में लगे हैं, लेकिन भाजपा की सरकार इसे कभी होने नहीं देगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर ‘मुगलों की आत्मा’ है और बीजेपी कभी मुगलों के शासन को उत्तर प्रदेश में नहीं आने देगी।

सोम की इस टिप्पणी ने राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर वेस्ट यूपी के मुस्लिम बहुल इलाकों की बढ़ती आबादी को लेकर चिंता जताई और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया।

मुस्लिम धर्मगुरु चौधरी इफ्राहीम हुसैन की प्रतिक्रिया

रामभद्राचार्य के बयान और सोम की टिप्पणी के बाद मुस्लिम धर्मगुरु चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे ‘फिजूल और बेबुनियाद’ बताया और कहा कि भारत फूलों का गुलदस्ता है, पाकिस्तान नहीं बन सकता। हुसैन ने कहा, “पाकिस्तान हमारा शत्रु देश है और हमेशा रहेगा। हमारे देश की महानता और अखंडता कभी खतरे में नहीं पड़ सकती। पाकिस्तान के साथ किसी भी संबंध, चाहे वह खेल हो या अन्य गतिविधियां, अस्वीकार्य हैं। भारत सरकार को पाकिस्तान के साथ सभी संबंध समाप्त करने चाहिए।

हुसैन ने अपनी बात में जोर देते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है और किसी भी तरह के विभाजनकारी बयान को जनता स्वीकार नहीं करेगी। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत सोच हो सकती है, लेकिन वेस्ट यूपी के लोग इसे भारत का अभिन्न अंग मानते हैं।

मलिक ने कहा, हम यहीं पैदा हुए, यहीं पले-बढ़े और यह क्षेत्र भारत का हिस्सा है। यहां के सभी नागरिक भारतीय हैं और संविधान में विश्वास रखते हैं। संविधान के खिलाफ कही गई किसी भी बात का समर्थन या स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Leave a comment