Columbus

यूपी चुनाव 2027: सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा, कहा - 'बीजेपी को नहीं मिलेगी 50 सीटें'

यूपी चुनाव 2027: सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा, कहा - 'बीजेपी को नहीं मिलेगी 50 सीटें'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजनीतिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में बीजेपी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी और सपा की सरकार बनेगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी, जबकि बीजेपी को 50 सीटें भी हासिल नहीं होंगी। अवधेश प्रसाद वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेपी और वर्तमान योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। 

उन्होंने कहा कि 2027 में सपा का मुख्य एजेंडा ‘संविधान बचाओ’, बेरोजगारी, किसान और महंगाई रहेगा। उनका कहना था कि जनता इस सरकार को पूरी तरह हटाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक कल्याणकारी सरकार का गठन होगा।

अवधेश प्रसाद ने वाराणसी में की प्रेस वार्ता

सपा सांसद अवधेश प्रसाद वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि आगामी विधानसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा संविधान बचाओ, बेरोजगारी, किसान और महंगाई रहेगा। उन्होंने कहा, जनता इस सरकार को पूरी तरह हटाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में कल्याणकारी सरकार बनेगी। आज की सरकार व्यापार कर रही है, अस्पतालों की हालत खराब हैं और शिक्षा व्यवस्था भी चरमरा गई है। 

नौजवान पीढ़ी के भविष्य को खतरा है। 2027 में जनता हमें मौका देगी। अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि सपा प्रदेश में किसानों और आम जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ेगी और भाजपा को बड़ा झटका देने का इरादा रखती है।

2027 में बीजेपी को 50 सीट भी नहीं मिलेंगी - अवधेश प्रसाद 

सांसद ने 2024 के लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि यूपी की जनता पहले ही बीजेपी को जवाब दे चुकी है। उन्होंने बताया कि 2024 में सपा गठबंधन ने कुल मिलाकर 37 सीटें जीती थीं। जहां बीजेपी दावा करती थी कि उन्हें 80 में 80 सीटें मिलेंगी, वहां हमारी गठबंधन को आधे से अधिक सीटें मिलीं। यही जनता 2027 में भी इस सरकार को हटाएगी और कल्याणकारी प्रशासन की स्थापना करेगी।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता अपने वोट से बदलाव लाएगी और सपा को भारी समर्थन मिलेगा। अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि आगामी चुनाव में बीजेपी की हालत और खराब होगी। उनका कहना था 2027 में किसान, महंगाई, आरक्षण और संविधान के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। बीजेपी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। हमारी पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलकर पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।”

सांसद ने यह भी कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन की भी बात कही और बताया कि सपा हर स्तर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सक्रिय है।

Leave a comment